फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Made in the IT hub dumping ground

आईटी हब में बना दिया डंपिंग ग्राउंड

Sat, 16 Nov 2013 11:34 PM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sat, 16 Nov 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
Made in the IT hub dumping ground
इंडस्ट्रियल एरिया फेज 8-बी (सेक्टर 74) को आईटी हब के रूप में विकसित किया गया था। यहां क्वार्क, डेल समेत कई कंपनियां स्थापित की गईं। परंतु नगर निगम ने इसी आईटी हब में शहर का डंपिंग ग्राउंड बना दिया है।
विज्ञापन


इस कारण उठती बदबू के चलते यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स दफ्तरों में कैद होने को मजबूर हैं। कूड़ा फेंके जाने से बरसाती नाला ‘पटियाला की राव’ भी प्रदूषित हो रही है।
विज्ञापन


इसे लेकर इलाके के उद्यमियों की मोहाली इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने निगम को एक महीने की मोहलत दी है।

एसोसिएशन के प्रेसिडेंट निखिल सराफ ने बताया कि कई साल से निगम ने नाजायज तौर पर यहां डंपिंग ग्राउंड बना रखा है। जबकि यह साइट पीएसआईईसी की है और डंपिंग ग्राउंड के लिए डेजिग्नेटेड साइट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर एसोसिएशन ने कई बार निगम से संपर्क किया, परंतु कुछ नहीं हुआ। एसोसिएशन ने पहले नगर निगम, फिर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और उसके बाद एसएसपी को नोटिस दिए। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली।

हाईकोर्ट में दायर याचिका में एसोसिएशन ने कहा है निगम द्वारा फेंके जा रहे कूड़े के कारण पास से गुजर रही पटियाला की राव का काफी हिस्सा बंद हो गया है। यहां से गुजरने वाला पानी प्रदूषित होकर आगे भी नुकसान पहुंचा सकता है। इस प्रदूषण से यहां स्थित कंपनियों के करीब दस हजार स्टाफ मेंबर भी प्रभावित रहे हैं।

अधर में लटका समगौली प्रोजेक्ट
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डंपिंग ग्राउंड को लेकर पहले भी एक याचिका हाईकोर्ट में दायर हुई थी। जिसकी सुनवाई के दौरान निकाय विभाग के प्रमुख सचिव ने अप्रैल-12 में दलील दी थी कि समगौली में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा।

जिसमें जमीन एक्वायर करने और निर्माण कार्य में 22 महीने का समय लगेगा। इस पर हाईकोर्ट ने मोहलत दे दी थी। परंतु वह समय सीमा फरवरी-14 में खत्म होने वाली है और समगौली प्रोजेक्ट का अब तक कुछ पता नहीं है।

गमाडा ने इसके लिए जमीन एक्वायर की थी। वह मामला अदालत गया और अधिग्रहण को रद्द कर दिया गया। अब जमीन एक्वायर करने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करनी होगी।

प्रोजेक्ट के संचालन के लिए नगर निगम ने टेंडरिंग द्वारा एक कंपनी फाइनल की। बाद में पता चला कि उस कंपनी का कामकाज लुधियाना में संतोषजनक नहीं है। इसके बाद उसे काम अलॉट नहीं किया गया। अब निगम नए सिरे से टेंडर जारी करने जा रहा है।


क्या कहते हैं अधिकारी
नगर निगम के एसई बीडी सिंगला ने कहा कि समगौली प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद यहां से डंपिंग ग्राउंड हटा दिया जाएगा। परंतु यहां भी पटियाला की राव में कूड़ा नहीं फेंका जा रहा है। कूड़े से उठने वाली बदबू को खत्म करने के लिए लगातार मिट्टी डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed