फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   maa mansa devi mandir in panchkula will lighten with solar panels

बड़ी कवायदः सौर ऊर्जा से रोशन होगा मनसा देवी का दरबार, सोलर पैनल लगेंगे

Sun, 21 Aug 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 21 Aug 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
maa mansa devi mandir in panchkula will lighten with solar panels
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala
सौर ऊर्जा और सोलर पैनल के यूज को बढ़ावा देने के उद्देश्य ये मां मनसा देवी श्राइन बोर्ड बड़ी कवायद करने जा रहा है। बोर्ड को सोलर पैनल लगाने के लिए मंजूरी मिल गई है। इसके लिए टेंडर भी हो गए हैं और जल्द ही पैनल लगाने का काम शुरू हो जाएगा। मंदिर परिसर में अभी सौ केवी पावर जनरेट करने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


सोलर पैनल लगने के बाद इसकी क्षमता को बोर्ड द्वारा पांच सौ केवी करवाने की योजना है। श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि माता के दरबार में बिजली की खपत काफी होती है। ऐसी स्थिति में बिजली को बचाने के लिए सोलर पैनल लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें करीब 49 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


अपग्रेड करके पांच सौ केवी होगी क्षमता
वीजी गोयल ने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद इसकी क्षमता बढ़ाकर पांच सौ केवी किया जाएगा। इससे श्री माता मनसा देवी मंदिर लाइट आत्मनिर्भर हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट में करीब दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट के लिए भी जारी किया टेंडर
मंदिर में सीनियर सिटीजन की सुविधा के लिए लिफ्ट का प्रावधान किया जाएगा। लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर किया जा चुका है। इसमें करीब एक करोड़ सात लाख रुपये का खर्च आएगा। लिफ्ट से वृद्धों को काफी आसानी होगी।


गाइड मैप भी लगाए जाएंगे
माता मनसा देवी के अलावा काली माता मंदिर कालका में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब गाइड मैप भी लगाए जाएंगे। जिससे दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में आसानी हो। यह गाइड मैप तीन स्थानों  पर प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही पूजा स्थल बोर्ड परिसर में स्वच्छता  बनाए रखने के लिए 100 सफाई कर्मियों को माता मनसा देवी तथा 10 को काली माता मंदिर कालका में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed