{"_id":"69ea8a3baf6fe7fbf706f1d1","slug":"luxury-car-owners-targeted-14-showrooms-in-a-posh-market-stealing-generator-batteries-acs-and-copper-wire-chandigarh-news-c-71-1-mli1010-141678-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पॉश मार्केट में लग्जरी कार सवारों ने 14 शोरुमों को बनाया निशाना, जनरेटर की बैटरियां, एसी व कॉपर वायर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पॉश मार्केट में लग्जरी कार सवारों ने 14 शोरुमों को बनाया निशाना, जनरेटर की बैटरियां, एसी व कॉपर वायर चोरी
विज्ञापन
मोहाली। शहर के पॉश क्षेत्र फेज-2 की मार्केट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां लग्जरी कार में सवार होकर आए दो युवकों ने एक नहीं, बल्कि 14 शोरूमों के बाहर लगे जनरेटर सेट की बैटरियां, एसी और एसी की कॉपर वायर चोरी कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह वारदात 16 अप्रैल की अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी सफेद रंग की लग्जरी कार में आए थे। उन्होंने पहले मार्केट के पीछे का पूरा एरिया घूमकर देखा और फिर गाड़ी खड़ी कर रैकी की।
दोनों युवकों ने अपने चेहरे ढके थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद आरोपी एक शोरूम की बैक साइड में गाड़ी बैक करके खड़ी करते सीसीटीवी में दिखाई दिए। गाड़ी से एक युवक बाहर निकला, जिसने सिर पर पटका बांधा हुआ था और उसने सफेद टी-शर्ट व निकर पहनी हुई थी। दूसरा युवक गाड़ी स्टार्ट करके अंदर ही बैठा रहा। बाहर निकले युवक ने पहले जनरेटर की बैटरी चोरी की, उसे गाड़ी में रख कर आया। दोबारा आया और फिर एसी का कंप्रैशर व कॉपर वायर निकालकर गाड़ी में रखकर चला गया। इसी तरह दोनों आरोपियों ने एससीएफ-59 से लेकर एससीएफ-72 तक के शोरुमों को निशाना बनाया।
शोरूम मालिकों को घटना का पता सुबह दुकान खोलने पर चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत थाना फेज-1 पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज में दिख रही कार और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी परेशान है।