{"_id":"5a72e36e4f1c1b05738b4cac","slug":"lunar-eclipse-2018-girl-child-rape-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंद्रग्रहण ने लगाया ऐसा ‘ग्रहण’, परिवार की खुशियां ही छीन गई, मामला चौंकाने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रग्रहण ने लगाया ऐसा ‘ग्रहण’, परिवार की खुशियां ही छीन गई, मामला चौंकाने वाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुराचार किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
150 साल बाद लगे पूर्ण चंद्रग्रहण ने एक परिवार की बेटी पर ऐसा ग्रहण लगाया कि एक झटके में मातम छा गया। मामला ऐसा है, जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में छठी की छात्रा से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। बुधवार दोपहर दो बजे वारदात के समय 12 वर्षीय बच्ची की मां काम करने गई थी। वहां से लौटी को घर में बेटी बेसुध पड़ी थी।
मां ने बच्ची की हालत देख पूछा तो उसने आपबीती बताई। परिवार ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने देर रात आरोपी को डड्डूमाजरा के चार मंजिला क्वार्टर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान डड्डूमाजरा के ही रहने वाले शम्मी कुमार के रूप में हुई है। आरोपी पीड़िता बच्ची के घर के ऊपर पहली मंजिल पर पिछले छह साल से रह रहा है। आरोपी चंडीगढ़ सेक्टर-सात के एक स्टोर में नौकरी के बाद घर लौटा था।
बच्ची ने महिला पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति किराए के कमरे की खोजबीन करता घर के अंदर दाखिल हुआ। उसने कहा कमरा नहीं है तो आरोपी ने पानी मांगा। वह पानी लेने जा रही थी कि पीछे से आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया और दुराचार कर फरार हो गया। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई है। थाना मलोया पुलिस ने शम्मी कुमार के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

एसएसपी भी आरोपी की तलाश में निकलीं
child rape
शहर की महिलाओं-युवतियों व बच्चों को सकते में डाल देने वाली इस घिनौनी वारदात के बाद एसएसपी निलांबरी विजय जगदले ने भी पुलिस थाना पहुंचकर चप्पा-चप्पा खंगालने के निर्देश दिए। थाना मलोया के एसएचओ सहित साउथ डिवीजन के अन्य सभी एसएचओ अलग-अलग जगहों पर आरोपी की तलाश में तुरंत जुट गए थे।
सीसीटीवी की फुटेज खंगाली
पुलिस ने पीड़िता के घर के आसपास लगे सीसीटीवी में वारदात के समय से पहले और बाद की फुटेज भी खंगाली। एक कैमरे की फुटेज में पुलिस को 4-5 संदिग्ध लोग नजर आए थे। थाना पुलिस ने देर रात आरोपी को धर दबोचा।