फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana municipal corporation team investigated place of leakage in Gyaspura

Ludhiana Gas Leak: गैस रिसाव हादसे वाली जगह पर निगम ने कराई सफाई, लोगों का आरोप-कार्रवाई करनी चाहिए थी

Mon, 01 May 2023 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 May 2023 10:07 AM IST
सार

लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र ग्यासपुरा में रविवार सुबह गैस लीकेज से 11 लोगों की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचे प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने बचाव कार्य शुरू कर बाकी लोगों को हटाया था। बाद में खुलासा हुआ था कि हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के रिसाव से जानें गई थीं। 

विज्ञापन
Ludhiana municipal corporation team investigated place of leakage in Gyaspura
ग्यासपुरा में सीवर की सफाई करते निगम कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना के ग्यासपुरा में 33 फुटा रोड पर रविवार को सीवरेज से लीक हुई हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के रिसाव से एक परिवार के पांच सदस्यों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई थी। घटनास्थल पर गोयल किराना स्टोर के नजदीक रविवार देर रात निगम की टीम ने सीवरेज लाइन की जांच की। निगम मुलाजिमों ने रिसाव वाली जगह की जांच भी की। साथ ही वहां सफाई भी कर दी है। अब सवाल उठ रहा है कि जहां इतना बड़ा हादसा हुआ और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश हो गए हैं तो वहां सफाई क्यों कराई गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में आज से उद्योगों की बिजली महंगी, प्रति यूनिट 50 पैसे बढ़े दाम, नाराज उद्यमी CM से मिलेंगे
विज्ञापन


इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश डीसी ने दिए हुए हैं और एक दिन में इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। लोगों का कहना है कि निगम को सीवरेज के आसपास के नमूने लेने चाहिए थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पास की फैक्टिरयों का केमिकल वेस्ट सीवरेज में डाला जाता है। इससे इलाके में बदबू बनी रहती है और सीवरेज में गैस रहने की वजह से हादसों की भी आशंका बनी रहती है। निगम को इस बारे में कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed