{"_id":"636a5f059e832a1fa46da10c","slug":"ludhiana-mp-ravneet-singh-bittu-revealed-illegal-mining-in-sutlej-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात डेढ़ बजे सांसद बिट्टू लाइव: अवैध खनन के गड्ढों को दिखाया, एसएसपी ने इंस्पेक्टर से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात डेढ़ बजे सांसद बिट्टू लाइव: अवैध खनन के गड्ढों को दिखाया, एसएसपी ने इंस्पेक्टर से मांगी रिपोर्ट
Tue, 08 Nov 2022 07:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Nov 2022 07:41 PM IST
सार
ग्रामीण एसएसपी हरजीत सिंह का कहना है कि इस संबंध में खनन विभाग के इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है। जानकारी डीसी लुधियाना को दे दी गई है। जिस जगह की यह घटना है वह लुधियाना ग्रामीण पुलिस और जालंधर ग्रामीण पुलिस की सीमा पर पड़ती है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अवैध खनन का किया भंडाफोड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बुधवार देर रात 1:30 बजे लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू जगरांव तहसील में सतलुज नदी किनारे स्थित गांव बहादुरके पहुंचे। बहादुरके लुधियाना ग्रामीण पुलिस के तहत आता आखिरी गांव है। सांसद बिट्टू ने लाइव होकर अवैध खनन के गड्ढों को दिखाया। उनका कहना है कि राजनीतिक और अफसरशाही की शह पर अवैध खनन हो रहा है।
विज्ञापन
सांसद बिट्टू टॉर्च लेकर पैदल सतलुज नदी के किनारे पहुंचे। उन्होंने कहा कि रात में यहां से 20 से 30 ट्रैक्टर-ट्रालियों से रेत का अवैध खनन किया गया है। काफी समय से लोगों की शिकायत मिल रही थी कि उनके गांवों के पास सतलुज नदी से अवैध खनन हो रहा है। गांवों की सड़कों से आधी-आधी तक रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां ऊंची आवाज में गाने बजा गुजरती हैं। इस मामले की लिखित शिकायत डीसी और एसपी ग्रामीण को दी जाएगी।
विज्ञापन
सांसद के आरोप बेबुनियाद और निराधार: माणूके
हलका विधायक सर्बजीत कौर माणूके का कहना है कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। जब पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार थी तब तो उनका ध्यान कभी रेत के अवैध खनन पर नहीं गया। अब जब पंजाब में आप सरकार ने खनन पर रोक लगा दी है तो ये लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं। बिट्टू अगर अवैध खनन ढूंढना चाहते हैं तो वह रात के समय दिन में आएं और उन्हें भी बताएं।
विज्ञापन
खनन विभाग के इंस्पेक्टर से मांगी रिपोर्ट: एसएसपी
ग्रामीण एसएसपी हरजीत सिंह का कहना है कि इस संबंध में खनन विभाग के इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है। जानकारी डीसी लुधियाना को दे दी गई है। जिस जगह की यह घटना है वह लुधियाना ग्रामीण पुलिस और जालंधर ग्रामीण पुलिस की सीमा पर पड़ती है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।