{"_id":"597de4b14f1c1bfb068b475f","slug":"ludhiana-church-padri-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः पादरी के हत्यारों की सूचना दो, 50 लाख का ईनाम और नौकरी पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियानाः पादरी के हत्यारों की सूचना दो, 50 लाख का ईनाम और नौकरी पाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्च के बाहर सरेआम मौत के घाट उतारे गए पादरी के हत्यारों का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। इसलिए पुलिस ने अब नया तरीका अपनाया है। पंजाब के लुधियाना में सलेम टाबरी स्थित द टेंपल ऑफ गॉड चर्च के बाहर पादरी सुल्तान मसीह की हत्या कर दी गई। हत्यारों का सुराग तलाशने को पुलिस अब लोगों को इनाम और नौकरी का लालच देकर हत्यारों तक पहुंचने की फिराक में है।
पुलिस कई दिनों से दावे कर रही थी कि मामले में टीमें जांच करने में जुटी हुई है और पुलिस के हाथ काफी सुराग लगे हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने महानगर के कई इलाकों में सर्च अभियान भी चलाया था, लेकिन तब भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। उल्टा पुलिस ने किराए पर घर देने वाले लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए। मुंह पर कपड़ा बांध कर वाहन चलाने वालों पर मामले दर्ज कर दिए।
मगर पादरी की हत्यारों के बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पादरी सुल्तान मसीह के साथ साथ कई हत्याकांडों के संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज से फोटो निकाल कर एक पोस्टर तैयार किया। पुलिस ने इसे पब्लिक के सामने रखा है और लिखा है कि इन आरोपियों की सूचना देने वाले को पचास लाख रुपये का इनाम और पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी दी जाएगी। आरोपियों के बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम गगनअजीत सिंह ने कहा कि पादरी के हत्यारों के बारे में अभी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पोस्टर रिलीज किया है और उसमें आरोपियों के बारे में बताने वाले को पचास लाख रुपये का इनाम और नौकरी दी जाएगी।