फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana bjp rally, punjab news, anuragh thakur

भाजयुमो के महासम्मेलन में बोले अनुराग- पाखंडी लोगों की पार्टी है 'आप'

Sun, 18 Dec 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 18 Dec 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana bjp rally, punjab news, anuragh thakur
रैली में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय भाजयुमो अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब की ओर से दाना मंडी में रैली का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल के हमीरपुर से सांसद और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान अनुराग ठाकुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नजर नहीं आते तो पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह कभी लोगों के बीच नहीं दिखे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पाखंडी लोगों की पार्टी है और उनके कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के केस चल रहे है। जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह के पांच वर्ष के शासनकाल में पांच मिनट भी लोगों के बीच नहीं बिताए। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि राहुल में बोलने का दम नहीं जिस कारण वह अपना मुंह नहीं खोल रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को गरीबों का नेता बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आप कालेधन वालों के साथी हैं। रैली में भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी नहीं पहुंचे। इससे समर्थक मायूस दिखे। 
विज्ञापन


सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पहले केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि वह दिल्ली में फ्री वाई-फाई लगवाएंगे। दिल्ली में वाई फाई लगवाना तो दूर वह खुद ही लोगों को नजर नहीं आते। उन्होंने न तो दिल्ली में कोई कॉलेज खोला और न ही किसी तरह का कोई ओर शिक्षण संस्थान। वह दिल्ली के लिए कुछ कर पाए नहीं तो पंजाब के लोगों के लिए क्या करेंगे। आप के पंजाब में चार सांसद है। दो पहले ही पार्टी को छोड़ चुके है, बचे दो में से एक मुंह नहीं खोलता। दूसरा मुंह खोलता है तो पीकर खोलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'दिल्ली में केजरीवाल, पंजाब में नहीं दिखते कैप्टन'

Ludhiana bjp rally, punjab news, anuragh thakur
रैली में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय भाजयुमो अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि वह संसद में ढाई साल के दौरान ढाई सवाल तक नहीं कर पाए तो वह पंजाब के लिए अब क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि नशे की दिक्कत पंजाब में नहीं बल्कि पूरे देश में है। इस दौरान ठाकुर बीसीसीआई के सवालों को पूरी तरह से टाल गए। 

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की खुशहाली के लिए एक भी काम नहीं किया, बल्कि अपने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में अकाली और भाजपा की सरकार ने रिकार्ड तोड़ विकास करवाए हैं। अमृतसर में नवजोत कौर सिद्वू के बजाय नवजोत सिंह सिद्धू के चुनाव लड़ने पर सांपला ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह उनका मामला है। वैसे भी वह सेवा नहीं बल्कि स्वार्थ के तहत आए थे। 

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद रविवार को लुधियाना की दानामंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब की तरफ से रैली की गई थी। इसमें भाजपा इस बार भी ज्यादा भीड़ जुटाने में कामयाब नहीं हो सकी। भाजपा युवा मोर्चा की रैली में पीछे की काफी कुर्सियां खाली रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed