फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana army recruitment rally, More than 30% registration

सेना में भर्ती के लिए गजब का उत्साह, 30 फीसदी तक अधिक रजिस्ट्रेशन

Wed, 19 Apr 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 19 Apr 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana army recruitment rally, More than 30% registration
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
सेना की भर्ती रैली मंगलवार से ढोलेवाल मिलिट्री कांप्लेक्स में शुरू हुई। भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले दिन पिछले साल के मुकाबले तीस फीसदी अधिक 20 हजार 295 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


युवा सुबह से ही भर्ती के लिए रैली स्थल पर पहुंचने लगे। दिन भर शारीरिक परीक्षा ली गई। कुल 2658 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से पहले दिन 1871 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। लुधियाना में सेना की ओर से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 26 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसमें लुधियाना, मोगा, रोपड़ और मोहाली के उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


पंजाब एवं जम्मू कश्मीर के डिप्टी डायरेक्टर जनरल रिक्रूटिंग ब्रिगेडियर जेएस सम्याल ने भी रैली स्थल का जायजा लिया।

28 मई को लिखित परीक्षा

Ludhiana army recruitment rally, More than 30% registration
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
ब्रिगेडियर ने जानकारी दी कि इस रैली के लिए कुल 20 हजार 295 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले तीस फीसदी अधिक है। पहले दिन कुल 2658 रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 1871 ने रैली में हिस्सा लिया। रैली के दौरान सिपाही ट्रेड्समैन, टेक्निकल, टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट के पदों के लिए प्रक्रिया की जाएगी।

सभी उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा और मेडिकल इत्यादि परीक्षाओं से गुजरना होगा। नशे का सेवन चेक करने के लिए विशेष टेस्ट किए जाएंगे। सफल उम्मीदवारों की 28 मई को लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद सेना में सेवा करने का अवसर दिया जाएगा।

ब्रिगेडियर साम्याल ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और कंप्यूट्रीकृत है। उन्होंने रैली के आयोजन में जिला प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। इस अवसर पर सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed