{"_id":"5cd0b3fbbdec2207402ea0e1","slug":"ls-elections-2019-navjot-sidhu-says-cm-amarinder-responsible-for-poor-performance-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में खराब प्रदर्शन के लिए कैप्टन होंगे जिम्मेदार: सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में खराब प्रदर्शन के लिए कैप्टन होंगे जिम्मेदार: सिद्धू
Tue, 07 May 2019 03:53 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 07 May 2019 03:53 AM IST
विज्ञापन
Navjot singh sidhu
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाने पर लिया है। पंजाब में पार्टी का प्रचार करने से रोकने के अगले दिन सिद्धू ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी तो इसकी जिम्मेदारी कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी।
विज्ञापन
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सिद्धू ने कहा कि जब पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप ने तय कर लिया कि मुझसे प्रचार नहीं कराया जाएगा तो ठीक है। मैं भी रंग में भंग डालने की कोशिश नहीं करूंगा।
विज्ञापन
अकाली दल के प्रवक्ता ने राजीव को कहा मॉब लिंचर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व पीएम राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर-1' बताने का शिरोमणि अकाली दल ने समर्थन किया है। राजग के घटक अकाली दल ने राजीव को देश का सबसे बड़ा मॉब लिंचर बताया है। अकाली दल प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि राजीव ने न केवल सिखों के खिलाफ नरसंहार प्रोत्साहित किया, बल्कि इसमें शामिल लोगों की रक्षा की और उन्हें पुरस्कृत किया।
विज्ञापन