{"_id":"f6224e3a65a2bdb002c8f47a48054cba","slug":"lpg-subsidi-punjab-women-s-congress-protest-central-govt-fatehgarh-sahib-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सब्सिडी के मुद्दे पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सब्सिडी के मुद्दे पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Mon, 17 Nov 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वित्त वर्ष से केंद्र सरकार के रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी बैंकों के माध्यम से दिए जाने के फैसले के खिलाफ पंजाब महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स स्थित डीसी दफ्तर के सामने कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा की पत्नी मनदीप कौर नागरा के नेतृत्व में इकट्ठा हुईं महिलाओं ने सरहिंद-चंडीगढ़ रोड जाम कर मोदी सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर महिलाओं ने रोष स्वरूप हाथों में थालियां और सड़क पर सिलेंडर रखकर मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए। मनदीप कौर ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के समय महंगाई खत्म करने के वायदे लोगों से किए थे।
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी सीधे तौर पर देने की बात कही थी। लेकिन केंद्र सरकार के बैंक के माध्यम से सब्सिडी देने की घोषणा करके लोगों पर बेवजह आर्थिक बोझ डाल रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से सिलेंडर और महंगा हो जाएगा। पहले रसोई सिलेंडर 436 रुपये में मिलता था अब यह 920 रुपये में मिलता है।
सब्सिडी खातों में 400 रुपये आएगी, इससे सिलेंडर करीब 520 रुपये में पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब तक कई लोगों के खातों में सब्सिडी का पैसा नहीं आया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, यदि सरकार ने यह फैसला वापस न लिया तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
इस मौके भुपिंदर सिंह बदौछी पूर्व सरपंच, दविंदर भट्ट पूर्व काउंसलर, गुरजीत सिंह, प्रगट सिंह बब्बू बाड़ा, गुलशन राय बॉबी, रुपिंदर सिंह हैपी, अमर कौर, भजन कौर, कुलदीप कौर पूर्व काउंसलर, अंकुर, किरण, सीमा बेगम, मनदीप कौर, गुरमीत कौर, बलविंदर कौर, सरोज कौर, सलमा बेगम, मनजीत कौर, नसीब कौर, कौशल्या, करमजीत कौर, जरनैल कौर, सुरजीत कौर, बलजीत कौर मौजूद थे।