फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lord Radha Madhav and Sri Chaitanya Mahaprabhu went on a city tour riding in a chariot

Chandigarh News: रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान राधा माधव और श्री चैतन्य महाप्रभु

Sun, 02 Apr 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lord Radha Madhav and Sri Chaitanya Mahaprabhu went on a city tour riding in a chariot
चंडीगढ़। हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन से शनिवार को शहर गूंज उठा। इस मौके पर रथयात्रा निकाली गई। रथ में भगवान राधा माधव और श्री चैतन्य महाप्रभु के विग्रह विराजमान थे। रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। महिलाएं, पुरुष, बच्चे, संत और संन्यासी सभी नृत्य संकीर्तन करते चल रहे थे। अवसर था सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में 53वें वार्षिक धर्म सम्मेलन के समापन का। बड़ी संख्या में विदेश से श्रद्धालु भी रथयात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम मठ के अखिल भारतीय आचार्य विष्णु महाराज के सानिध्य में हुआ। मृदंग की थाप और झाल की झंकार से लोग झूमते रहे। बैंडबाजा भी मधुर धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रथयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। रथ को फूलों से सजाया गया था। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शहर के उद्योगपति राजीव जिंदल ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। भक्तों ने नारियल फोड़े। उन्होंने बताया कि रथ पर सवार श्री चैतन्य महाप्रभु एवं श्री श्री राधा माधव को आकर्षक पोशाक एवं विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन अर्पित किए गए। मार्केट कमेटियों के पदाधिकारियों ने मिठाइयों, फलों, शीतल पेय व अन्य खाने-पीने की चीजों के स्टाल लगाकर रथयात्रा का स्वागत किया। रथयात्रा सेक्टर-20 से शुरू होकर 21, 21-22 और 17-18 की विभाजित सड़क से होते हुए सेक्टर-18 और 19 मार्केट होते हुए वापस मठ पहुंचकर रथयात्रा संपूर्ण हुई। इसके बाद भक्तों के लिए भंडोर का आयोजन किया गया। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आचार्य का जन्म शताब्दी महोत्सव मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed