{"_id":"65aab057f3359b5a2a002347","slug":"loot-of-rs-25-lakh-from-scrap-warehouse-in-mandi-gobindgarh-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी गोबिंदगढ़ में बड़ी वारदात: चौकीदार को बंधक बना गोदाम से 25 लाख रुपये की लूट, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंडी गोबिंदगढ़ में बड़ी वारदात: चौकीदार को बंधक बना गोदाम से 25 लाख रुपये की लूट, वारदात सीसीटीवी में कैद
Fri, 19 Jan 2024 10:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:58 PM IST
सार
मंडी गोबिंदगढ़ थाने के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर काम कर रही है। इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ के प्रेम नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद एक लोहा स्क्रैप गोदाम में 25 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। लूट की इस वारदात को अंजाम बिना नंबर वाली आल्टो कार में सवार तीन हथियार बंद लुटेरों ने दिया है। लुटेरों ने दीप स्टील के गोदाम के चौकीदार को बंधक बनाकर दफ्तर की अलमारी में पड़े 25 लाख रुपए लूटे और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वारदात गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। जानकारी मिली है कि यह गोदाम कमल बंसल नमक एक स्क्रैप व्यापारी का है। जिनकी माता की अंतिम अरदास आज ही राम मंदिर में हो रही थी।
विज्ञापन
इस घटना को दोपहर बाद लुटेरों ने अंजाम दिया। मंडी गोबिंदगढ़ थाने के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर काम कर रही है। इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन