फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot of more than 22 lakh rupees in Firozpur of Punjab

Punjab News: फिरोजपुर में 12 सेकेंड में 22.50 लाख की लूट, CCTV में कैद घटना, लुधियाना में भी बड़ी वारदात

Fri, 18 Aug 2023 09:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Aug 2023 09:18 PM IST
सार

गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह अपने घर और एचडीएफसी बैंक से कुल 22.50 लाख रुपये नकदी लेकर रिश्तेदार के पास जा रहा था। रास्ते में वह गांव अमीरखास के निकट पेट्रोल डलवाने रुके तो इस दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरे ने हथियार दिखाकर उससे नकदी लूट ली।

विज्ञापन
Loot of more than 22 lakh rupees in Firozpur of Punjab
सीसीटीवी में कैद घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में गांव अमीरखास के खुराना पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल डलवाकर निकल रहे कार सवार व्यक्ति से बाइक सवार दो नकाबपोश शातिर हथियारों के बल पर 22.50 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही एसएसपी मनजीत सिंह, डीएसपी (डिटेक्टिव) सुखविंदर सिंह व पुलिस पार्टी पहुंची।

विज्ञापन


गुरसेवक सिंह निवासी पक्का कालेवाला ने बताया कि वह अपने घर और एचडीएफसी बैंक से कुल 22.50 लाख रुपये नकदी लेकर रिश्तेदार के पास जा रहा था। रास्ते में वह गांव अमीरखास के निकट पेट्रोल डलवाने रुके तो इस दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरे ने हथियार दिखाकर उससे 22.50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। लुटेरों ने सिर्फ 12 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन

लुधियाना में छह हजार रुपये की लूट

पक्खोवाल रोड पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो चालक को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं कार चालक ने ऑटो में बार-बार टक्कर मारी और पिस्तौल का बट मारकर ऑटो ड्राइवर से करीब छह हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद कार चालक धमकी देकर फरार हो गया। युवक ने अपने दोस्त को फोन किया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


घायल कुलदीप सिंह ने बताया कि वह ऑटो चालक है और पक्खोवाल रोड पर अपना ऑटो लेकर जा रहा था। कार चालक काफी देर से उसका पीछा कर रहा था। पहले उसने ऑटो को पांच-सात बार टक्कर मारी। जैसे ही वह पक्खोवाल रोड के सुनसान इलाके में पहुंचा तो कार चालक ने उसे घेर लिया। 


दिल्ली नंबर की कार से युवक उतरा और उसके साथ मारपीट करने लगा। जब कुलदीप ने विरोध किया तो हमलावर ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसे बट मारकर घायल कर दिया। उसकी जेब से छह हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। सिर में चोट होने की वजह से वह कार का नंबर नहीं नोट कर पाया लेकिन उसे इतना जरूर पता है कि वह दिल्ली नंबर की थी। इसके बाद वह व्यक्ति वहां से फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में उसने अपने दोस्त को फोन किया। वह मौके पर पहुंचा और उसे सिविल अस्पताल में ले गया। दुगरी पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed