{"_id":"633b007b665a17784733dfc8","slug":"lookout-notice-issued-against-gangster-deepak-tinu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गैंगस्टर दीपक टीनू के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गैंगस्टर दीपक टीनू के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है आरोपी
Mon, 03 Oct 2022 09:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 03 Oct 2022 09:05 PM IST
सार
एसआईयू प्रभारी प्रितपाल सिंह को लापरवाही बरतने पर बर्खास्त कर दिया है। सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि इन गैंगस्टरों का कहीं न कहीं कांग्रेस नेताओं से संबंध रहा है। कहा कि ये महज छह माह में पैदा नहीं हो गए।
विज्ञापन
दीपक टीनू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार सिद्धू मूसेवाला का हत्यारोपी गैंगस्टर दीपक टीनू के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को सदन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बाबत सभी हवाई अड्डों पर सूचना दे दी गई है। पंजाब सरकार उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
सीएम ने बताया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में कुल 36 आरोपियों में से 28 को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें चार मुख्य शूटर शामिल हैं। 24 का चालान पेश कर आगामी कार्रवाई शूरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकार ने एसआईयू प्रभारी प्रितपाल सिंह को लापरवाही बरतने पर बर्खास्त कर दिया है। सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि इन गैंगस्टरों का कहीं न कहीं कांग्रेस नेताओं से संबंध रहा है। कहा कि ये महज छह माह में पैदा नहीं हो गए।
विज्ञापन