फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Looking for mothers love in nurses

नर्सों में मां की ममता ढूंढ रही नवजात ‘26’

Mon, 17 Feb 2014 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Mon, 17 Feb 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
Looking for mothers love in nurses
कालका की रेलवे कालोनी के पास गणतंत्र दिवस के दिन मिली नवजात बच्ची अब गोद पहचानने लगी है। जनरल अस्पताल के निकू वार्ड में भर्ती बच्ची को अब यदि पालने में लिटाया जाता है तो वह रोने लगती है और जैसे ही नर्स उसे गोद में उठाती है, चुप हो जाती है।
विज्ञापन


इस अस्पताल में यह बच्ची 21 दिनों से भर्ती है और पैर में जख्म होने की वजह से उसे अस्पताल में डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है। चूंकि, यह 26 जनवरी का मिली थी, इसलिए नर्स में उसे ‘26’ के नाम से ही पुकारने लगे हैं।
विज्ञापन


नर्स उसे इस कदर प्यार करती हैं कि कभी उसके लिए कोई दूध का पैकेट लेकर आती हैं तो कभी कोई स्वेटर लेकर। उसकी देखभाल के लिए खास तौर पर नर्सों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बाल रोग विशेषज्ञ डा. रोहित ने बताया कि ड्यूटी पर आते ही बच्ची का हाल जानने की इच्छा होती है। अब तो डाक्टर से लेकर नर्स तक की यह आदत सी बन गई है।


उन्होंने बताया कि बच्ची का प्लेटलेट्स और शुगर लेवल नार्मल है, लेकिन पैर के ऊपर जख्म है। समय-समय पर उसकी ड्रेसिंग की जा रही है। जख्म भरने के बाद ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed