फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Long jam on highway due to repair work on Ghaggar bridge, it takes 40 minutes to travel one km

Chandigarh News: घग्गर पुल पर मरम्मत से हाईवे पर लंबा जाम, एक किमी जाने में लगे 40 मिनट

Mon, 09 Jun 2025 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Long jam on highway due to repair work on Ghaggar bridge, it takes 40 minutes to travel one km
जीरकपुर। जीरकपुर में मैकडी के सामने से चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर डेराबस्सी के घग्गर पर पुल पर पिछले दो दिन से मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण हाईवे की एक लेन आवाजाही के लिए बंद की हुई है। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग रहा है और इस भीषण गर्मी में वाहन चालकों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से मैकडी के सामने से लेकर घग्गर का पुल पार करने में एक किलोमीटर की दूरी पार करने में वाहन चालकों को 40-45 मिनट लग रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब घग्गर के पुल पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस पुल पर करीब हर दो-तीन महीने में मरम्मत का काम किया जाता है और लोग इसी तरह परेशानी का सामना करते हैं। जानकारी के अनुसार पुल के ऊपर जो सड़क बनाई गई है उसकी सतह कमजोर है और बीच में कहीं से भी कमजोर पड़ने के कारण सड़क उखड़ने लगती है। इससे बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी जानकारी मिलते ही इस घग्गर पुल की सड़क पर दोबारा से पैच वर्क शुरू कर दिया जाता है।
विज्ञापन

इस पुल के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों के मुताबिक एनएचएआई की ओर से इस पुल हो पूरी तरह से दुरुस्त किया जाना चाहिए। जिससे आए दिन लोगों को परेशान न होना पड़े। अभी भी गर्मी के मौसम में जाम से छुटकारा पाने के लिए व्यवस्था करना बेहद जरूरी है। एनएचएआई को इसके लिए विशेष प्रबंध करने चाहिए ताकि लोगों को जाम से परेशान न होना पड़े। शनिवार को जाम से बचने के लिए एक हरियाणा रोडवेज की बस डिवाइडर क्रॉस करते समय बस फंस गई थी और इसी कारण लंबा जाम लग गया था और काफी देर तक वाहन चालक परेशान होते रहे।
विज्ञापन

मरम्मत जारी, लग सकते हैं तीन-चार दिन
घग्गर पुल पर मरम्मत का काम अभी भी जारी है। रिपेयर चल रही है, जिसे अभी तीन से चार दिन लग सकते हैं। जाम इतना ज्यादा नहीं है, हमारी टीम जाम की व्यवस्था को ठीक करने के लिए लगी हुई है। हमने पुल पर बड़ी जेसीबी मशीन भी खड़ी कर रखी है, जिससे कोई हादसा न हो। यहां कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। बाकी हमारी टीम वहां पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 24 घंटे मौजूद है। - इकबाल सिंह, अधिकारी एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed