फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Elections Preparation in Punjab

बसपा के पंजाब से 4 और प्रत्याशी फाइनल

Fri, 21 Feb 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Feb 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Elections Preparation in Punjab
बहुजन समाज पार्टी ने दूसरी पार्टियों से आगे निकलते हुए सभी लोकसभा चुनाव उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


पार्टी ने चार और संसदीय सीटों से उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं। जिनका ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। बसपा पहले ही छह उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। बाकी तीन उम्मीदवार भी इसी महीने फाइनल होने की उम्मीद है।

बसपा ने कुछ ही दिन पहले पार्टी ज्वाइन करने वाले पंजाबी गायक केएस मक्खन पर दांव लगाया है। मक्खन के बसपा में आने के साथ ही उनको टिकट देने के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ाया जाएगा। यहां से शिअद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा का नाम घोषित कर चुका है। कांग्रेस के मौजूदा सांसद रवनीत बिट्टू का नाम तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बसपा ने फरीदकोट से संत राम मल्लिया और गुरदासपुर से सुखविंदर सुख को टिकट देने की तैयारी की है। लुधियाना से कुलदीप सिंह को लड़ाने का फैसला किया गया है।

सूत्र बताते हैं कि प्रदेश नेतृत्व ने दो दिन पहले दिल्ली में पार्टी प्रधान मायावती के साथ मीटिंग की थी। जिसमें इन चारों नामों पर पार्टी हाईकमान ने मोहर लगा दी है।

जल्द ही इनका ऐलान कर दिया जाएगा। इसके अलावा जालंधर से सुखविंदर कोटली के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

कोटली पिछले विधानसभा चुनाव में आदमपुर हलकेसे लड़े थे और करीब 25 हजार वोट हासिल किए थे। जालंधर से टिकट मिला तो उनका सामना अपने पुराने साथी पवन टीनू से होगा। पहले बसपा में रहे टीनू को अकाली दल ने टिकट दिया है।

पार्टी छह उम्मीदवार काफी समय पहले ही घोषित कर चुकी है। जिनमें खडूर साहिब से सुच्चा सिंह मान, होशियारपुर से भगवान सिंह चौहान, अमृतसर से प्रदीप वालिया, पटियाला से राम सिंह, बठिंडा से भूपेश शर्मा और फिरोजपुर से राम कुमार प्रजापत शामिल हैं।


तीन-चार सीटों पर उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं। 23 से 25 फरवरी के बीच राष्ट्रीय नेतृत्व इनका ऐलान कर देगा। बाकी सीटों पर उम्मीदवार भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।
-- प्रकाश जंडाली, प्रदेश प्रधान, बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed