फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election: these candidate from all party will fight from chandigarh

तस्वीरें साफ, इनके बीच होगी लोकसभा की चुनावी जंग

Thu, 27 Mar 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Mar 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
loksabha election: these candidate from all party will fight from chandigarh

चुनाव मैदान में अब 17 उम्मीदवार हैं, जिनमें से 5 महिलाएं हैं। वर्ष 2009 में 14 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिसमें सिर्फ एक ही महिला उम्मीदवार थी। बुधवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरने वाले नरेंद्र बंसल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे पहले मंगलवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरने वाली सुषमा सिंगला ने अपना नामांकन वापस ले लिया। सिंगला के पति हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ से 21 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था।

विज्ञापन

पहली बार चुनाव में पांच महिलाएं होंगी उम्मीदवार

loksabha election: these candidate from all party will fight from chandigarh

सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल और बसपा की उम्मीदवार जन्नत जहां का नामांकन मंजूर होने के बाद कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार बीबी बहल और बसपा के कवरिंग उम्मीदवार राम सुमेर मौर्या का नामांकन रदद कर दिया गया। चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार छह महिलाओं ने भी नामांकन पत्र भरा था। इनमें किरण खेर, गुल पनाग और जन्नत जहां के अलावा सुषमा सिंगला, रीना शर्मा और अमरजीत कौर शामिल हैं। सुषमा सिंगला के नामांकन वापस लेने के बाद पांच महिलाएं चुनाव मैदान में बची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं चंडीगढ़ सीट से लड़ने वाले कैंडिडेट

loksabha election: these candidate from all party will fight from chandigarh

पवन कुमार बंसल-कांग्रेस
किरण अनुपम खेर-भाजपा
गुरकीरत कौर पनाग-आप
जन्नत जहां-बसपा
कंवलजीत सिंह-सीपीआई (एमएल)(लिबरेशन)
सुरेंद्र भारद्वाज-जदयू
धर्मेंद्र सिंह-हिंदुस्तान एकता पार्टी
खेम लाल बंसल- इंकलाब विकास दल
सुरेंद्र कुमार-बहुजन मुक्ति पार्टी
निर्दलीय उम्मीदवार-
अमरजीत कौर, दीपक शुक्ला, अजय सिंगला, शमशेर सिंह, जसमेर सिंह, रीना शर्मा, रमेश चंदर, पवन कुमार शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed