फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election, Haryana, panchkula, voters

वोट डालने के जोश में आड़े आ रही ‘बेबसी’

Tue, 01 Apr 2014 05:00 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 01 Apr 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election, Haryana, panchkula, voters
सेक्टर-15 स्थित ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों के दिल में भी 10 अप्रैल को वोट डालने का जज्बा है, लेकिन इस जोश में ‘बेबसी’ आड़े आ रही है। 80 की उम्र पार कर चुके कई बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ हैं और उन्हें बूथ तक ले जाना वाला भी कोई नहीं है।
विज्ञापन


इस ओल्ड एज होम में 25 बुजुर्ग रहते हैं। उनका कहना है कि बुजुर्ग अनुभवी होते हैं, पर देश मेें नई सोच और बदलाव की जरूरत है। इसलिए युवा नेता को देश की कमान सौंपनी चाहिए।
विज्ञापन


80 पार के 3290 वोटर
जिलेभर में 80 की उम्र पार कर चुके बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या करीब 3290 है और उनमें भी ज्यादातर बुजुर्गों के साथ भी कमोबेश यही समस्या आती है कि मतदान करने की इच्छा होने के बावजूद उन्हें बूथों तक कोई पहुंचाने वाला नहीं होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
युवाओं का जमाना है। देश की कमान थामने के लिए बुजुर्ग अब काबिल नहीं रहे। इसलिए युवाओं को देश के प्रतिनिधित्व का मौका मिलना चाहिए। हालांकि, मेरे पास वोटर कार्ड नहीं है।
- रतन कुमार हांडा

मेरे पास वोटर कार्ड है, लेकिन शरीर से असमर्थ हूं। मतदान करने की इच्छा है, लेकिन क्रेंद्र तक कोई ले जाने वाला नहीं है।
- लक्ष्मी नारायण

मेरे पास चंडीगढ़ का वोटर कार्ड है। ऐसे में वहां जाना मुश्किल होगा।
- लक्ष्मी नारायण

मेरे पास वोटर कार्ड है। मतदान करने की भी इच्छा है, पर केंद्र तक ले कौन जाएगा?
- सुरेंद्र राणा

2005 से ओल्ड एज होम में रह रहा हूं। यहां आने के बाद कभी मतदान का मौका नहीं मिला। मतदान करने की इच्छा है, पर वहां तक जाऊं कैसे?
- दर्शना पुरी

कोट्स
ओल्ड एज होम के बुजुर्ग मतदान करने की इच्छा जाहिर करते हैं तो उनके लिए वाहनों का बंदोबस्त किया जाएगा।
- डा. एसएस फुलिया, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed