फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha election: GUL PANAG will be AAP candidate

चंडीगढ़ से गुल पनाग होंगी AAP की उम्मीदवार!

Wed, 12 Mar 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Mar 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
Loksabha election: GUL PANAG will be AAP candidate

आम आदमी पार्टी की पूर्व घोषित उम्मीदवार सविता भट्टी के नाम वापस लेने के बाद अब फिल्म अभिनेत्री गुल पनाग के पार्टी से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन


पार्टी के सूत्रों ने दावा किया है कि गुल पनाग ने इसके लिए सहमति जता दी है। उनके नाम की घोषणा बुधवार सुबह हो सकती है।

इस बारे में उनकी मंगलवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने की भी खबर है। गुल पनाग के पिता पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने पिछले महीने ही पार्टी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन


वे पार्टी को नेशनल सिक्योरिटी मुद्दे पर सलाह देते हैं। एचएस पनाग ने पार्टी ज्वाइन करते ही साफ कर दिया था कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पार्टी का प्रचार जरूर करेंगे। सविता भट्टी के नाम वापस लेने के बाद पार्टी को एक ऐसे चेहरे की तलाश है, जो चंडीगढ़ की सीट उनकी झोली में डाल सके।

आप की नेता रुपिंदर धालीवाल ने बताया कि यदि गुल पनाग यहां से चुनाव लड़ती हैं तो उनका स्वागत है। उनके नाम की चर्चा जरूर है, लेकिन अब तक पार्टी की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी यदि उनके नाम की घोषणा करती है तो सभी वालंटियर उन्हें एकजुट होकर लड़ाएंगे। अमर उजाला से बातचीत करते हुए गुल पनाग के पिता पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने कहा कि ये पार्टी और गुल के बीच की बात है, लेकिन यह सच है कि इस बारे में उनकी बातचीत चल रही है। यदि वे लड़ती हैं तो यह काफी अच्छा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed