फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha election: arun jetly will be BJP candidate

अमृतसर से सिद्धू की जगह अरूण्ा जेटली को BJP टिकट

Sat, 15 Mar 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Mar 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
Loksabha election: arun jetly will be BJP candidate
भाजपा राष्ट्रीय चुनाव समिति ने राष्ट्रीय महासचिव अरुण जेटली को अमृतसर लोकसभा सीट से लड़ाने पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा कार्यालय में हुई समिति की मीटिंग में एक मत से यह प्रस्ताव पास कर दिया गया।

चुनाव समिति के सदस्यों ने कहा कि जेटली जैसे राष्ट्रीय नेता को अमृतसर से लड़ाने के कई फायदे होंगे। जेटली के लड़ने से पंजाब की दो अन्य सीटों के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत की सीटों पर भाजपा को फायदा मिलेगा।

वहीं भाजपा संसदीय बोर्ड की शनिवार देर रात तक चली बैठक में सिद्धू ने कहा कि जेटली को अमृतसर से उम्मीदवार बनाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा आलाकमान के फैसले से नाराज सिद्धू ने कहा कि वह कहीं और से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि अमृतसर मेरी कर्मभूमि है और मेरे गुरु का स्थल है। मैंने जनता से वायदा किया है कि मैं या तो अमृतसर से लडूंगा या फिर लड़ूंगा ही नहीं। मैं अपने इस प्रण पर आज भी कायम हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed