{"_id":"5bb70584867a555bd3689ba1","slug":"loksabha-election-2019-pm-narendra-modi-rally-challange-for-haryana-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी के लिए नाक का सवाल बनी प्रधानमंत्री मोदी की रैली, हाईकमान ने खुद संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी के लिए नाक का सवाल बनी प्रधानमंत्री मोदी की रैली, हाईकमान ने खुद संभाला मोर्चा
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर हरियाणा के रोहतक में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा हाईकमान ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। बीते वर्ष जींद में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में हुई चूक पार्टी किसी सूरत में दोबारा नहीं होने देना चाहती। मोदी की नौ अक्टूबर की रैली में भीड़ जुटाने को लेकर प्रांतीय प्रभारी डॉ. अनिल जैन कमान संभाले हुए हैं। इस रैली को पार्टी नाक का सवाल मानकर चल रही है। इसे देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने हरियाणा में भाजपा विधायकों, मंत्रियों और सांसदों के पहले से तय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
विधायक व मंत्री अब मोदी की रैली के बाद ही पदयात्रा करेंगे। डॉ. अनिल जैन ने एक-एक विधायक, मंत्री और सांसद को मोदी की रैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भीड़ जुटाने को टिकट का पैमाना भी बनाया जा सकता है। इसे देखते हुए विधायक, मंत्री और सांसद भी कोई कोताही नहीं बरतना चाहेंगे। क्योंकि, शाह की जींद रैली में कम भीड़ जुटने का पार्टी हाईकमान ने कड़ा नोटिस लिया था। बुधवार रात अनिल जैन की अध्यक्षता में आहूत बैठक में मोदी की रैली को लेकर मैराथन चर्चा हुई है।
पार्टी हाईकमान ने सीएम मनोहर लाल को भरोसे में लेते हुए पहले से तय सभी कार्यक्रम नौ अक्टूबर तक रद करने का फैसला लिया है। पांच अक्टूबर से सभी विधायक, मंत्री और पार्टी सांसद मोदी की रैली के लिए अधिक से अधिक भीड़ जुटाने में लग जाएंगे। ज्यादा भीड़ जुटाने का दारोमदार झज्जर, सोनीपत, रोहतक, पानीपत, भिवानी और जींद जिलों के पार्टी नेताओं को दिया गया है। कुरुक्षेत्र से भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी पर भी नजरें टिकी रहेंगी। उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली है, इसलिए उनके मोदी की रैली में पहुंचने के आसार कम ही हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने सभी को स्पष्ट कर दिया है कि भीड़ जुटाने का झूठा आंकड़ा कोई नहीं देगा। अगर ऐसा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। जैन ने सरकार और संगठन को एकसाथ मिलकर रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने के निर्देश दिए हैं। सीएम मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से रैली में कितनी भीड़ जुटेगी, इसका संभावित आंकड़ा भी मांगा गया है।