फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2019, Clash in Chautala Family, INLD, Dushyant Chautala

सुलह की कोशिशें बेकार, चौटाला परिवार में रार बरकरार, दुष्यंत के इस कदम ने तेज किया घमासान

Thu, 18 Oct 2018 12:07 PM IST
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019, Clash in Chautala Family, INLD, Dushyant Chautala
om prakash chautala
इनेलो परिवार में सुलह की तमाम कोशिशों के बावजूद रार बरकरार है। वहीं सांसद दुष्यंत चौटाला ने एक ऐसा कदम उठाया है कि यह घमासान अब और तेज हो गया। दुष्यंत ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कई सवाल और खड़े कर दिए हैं। उधर, चौटाला परिवार का पूरा कुनबा भरसक प्रयत्न में लगा है कि किसी तरह परिवार में सुलह हो जाए।
विज्ञापन


सुलह करवाने की इस प्रक्रिया में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की पुत्रियां भी विवाद सुलझाने के लिए आगे आ गई हैं। सांसद दुष्यंत चौटाला ने नोटिस के जवाब में कहा है कि पार्टी ने जो नोटिस उन्हें दिया है उससे वह आहत हैं और मानसिक वेदना से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

मांगी गोहाना रैली की वीडियो रिकॉर्डिंग

Loksabha Election 2019, Clash in Chautala Family, INLD, Dushyant Chautala
पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उन्होंने कहा है कि इस नोटिस के साथ ही मुझे तथ्यों (वीडियो रिकार्डिंग) से भी अवगत करवाया जाए, ये रिकार्डिंग मुझे आज तक नहीं मिली है। इसलिए एक सप्ताह की समय सीमा में नोटिस का जवाब नहीं दिया जा सकता। दुष्यंत ने गोहाना रैली की वीडियो रिकार्डिंग मांगी है, जिसके बाद से घमासान और तेज हो गया है।

दुष्यंत को जो नोटिस भेजा गया है, उसमें कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर यह नोटिस भेजा जा रहा है। स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर आयोजित इनेलो की गोहाना रैली में घटे इस घटनाक्रम के लिए आपको दोषी माना जाता है, पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता से आपको निलंबित किया जाता है और जवाब देने के लिए एक हफ्ते का नोटिस दिया जाता है। तय सीमा में जवाब न देने पर अगली अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

क्या है विवाद

Loksabha Election 2019, Clash in Chautala Family, INLD, Dushyant Chautala
Om Prakash Chautala
पिछले कई दिनों से लेकर सियासी हलकों में चर्चा थी कि चाचा अभय चौटाला और भतीजे दुष्यंत  चौटाला के बीच पटरी नहीं बैठ रही है। पहले तो इनेलो इस घटनाक्रम पर परदा डालती रही, लेकिन गोहाना रैली में दुष्यंत समर्थकों की हूटिंग के बाद ये विवाद खुलकर सामने आ गया। जिसके बाद पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने दुष्यंत को निलंबित कर पार्टी की कमान अभय चौटाला के हाथ में देने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed