फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha election 2019, Arjun Chautala challenge to Dushyant and Digvijay Chautala

अर्जुन ने दी दुष्यंत-दिग्विजय चौटाला को चुनौती, कहा-दोनों के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं

Tue, 12 Mar 2019 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Loksabha election 2019, Arjun Chautala challenge to Dushyant and Digvijay Chautala
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अर्जुन चौटाला - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में इनेलो व जेजेपी के बीच तल्खी और तेज होती जा रही है। अजय और अभय तो पहले ही आमने-सामने हैं। अब उनके बच्चों के बीच भी तकरार बढ़ती जा रही है। इसी के चलते जेजेपी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) को टक्कर देने के लिए जहां इनेलो की भी छात्र इकाई आईएनएलडी स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (आईसो) का उदय हो चुका है। वहीं आईसो के अध्यक्ष अर्जुन चौटाला (अभय के बेटे) ने भाइयों दुष्यंत-दिग्विजय (अजय के बेटे) को भी चुनौती दे दी है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में बातचीत के दौरान अर्जुन चौटाला ने कहा कि वैसे तो इस वक्त उनके कंधे पर छात्र इकाई की जिम्मेदारी है। लेकिन इनेलो यदि इजाजत दे तो वे दुष्यंत व दिग्विजय दोनों के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन


अर्जुन ने साफ कहा कि भले ही दोनों उनके ताऊ के बेटे और उनके भाई हैं। लेकिन अक्टूबर 2018 में इनेलो से अलग होने के बाद उन्होंने खुद भाईचारा खत्म किया है। अर्जुन ने कहा कि दुष्यंत कहते है कि उनकी दादा से तीन बार मुलाकात हुई है, ये भी झूठ हैं। उन्होंने कहा कि उनके दादा जब बहुत बीमार थे, तब भी दुष्यंत उनसे मिलने अस्पताल नहीं आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसो ने नियुक्त किए कालेजों के प्रधान

इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई आईएनएलडी छात्र संघ (आईसो) ने मंगलवार को विभिन्न कॉलेजों के पदाधिकारी नियुक्त किए। आईसो के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रामबीर बडाला ने छात्र संघ के पदाधिकारियों की भी घोषणा की।

पदाधिकारियों में अक्षय हथीरा को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व प्रद्युम्न चहल को यूनिवर्सिटी कॉलेज का, हितेश कुमार को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी, नरविंद्र सिंह बबल को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, अंकुश मलिक को दीनबंधु छोटूराम साइंस और तकनीकी विश्वविद्यालय का और अंकुश जागलान को केएम कॉलेज नरवाना का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं सुनील कादियान को एमडीयू का अध्यक्ष व विनित पंघाल को प्रभारी बनाया गया है साथ ही भारती शर्मा को छात्रा समन्वयक का जिम्मा सौंपा गया है। इनके अतिरिक्त करुण चौधरी को चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed