{"_id":"64b2b8bfde53792deed72838a2e4f6ac","slug":"loksabha-election-2014-punjab-election-candidates-election-campaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सारथी बन प्रचार में जुटी प्रत्याशियों की पत्नियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारथी बन प्रचार में जुटी प्रत्याशियों की पत्नियां
सुशील कुमार/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
Updated Sun, 06 Apr 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर पकड़ने लगा है। ऐसे में प्रत्याशियों की पत्नियां भी पीछे नहीं हैं और उन्होंने प्रचार की कमान संभालते हुए क्षेत्र में डेरे डाल लिए हैं।
प्रत्याशियों की पत्नियां, ग्रामीण और शहरी इलाकों की गली गली खाक छानकर अपने पतियों की जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
दरअसल, प्रत्याशियों की सारथी बनी उनकी पत्नियों की नजर संगरूर सीट की करीब सात लाख महिला मतदाताओं पर है। लिहाजा वे प्रचार के दौरान महिलाओं के मुद्दों पर ज्यादा तवज्जो दे रही हैं। अकाली भाजपा, कांग्रेस और आप के प्रत्याशियों की पत्नियों को सियासी अनुभव है।

14 घंटे प्रचार करती हैं 70 वर्षीय हरजीत कौर ढींढसा
अकाली भाजपा के प्रत्याशी सुखदेव सिंह ढींढसा की पत्नी बीबी हरजीत कौर ढींढसा 70 वर्ष से भी ज्यादा आयु होने के बावजूद रोजाना करीब 14 घंटे प्रचार कर रही हैं। अपने अभियान के दौरान वे महिलाओं के रसोई बजट की बात कर रही हैं।
केंद्र पर निशाना साधते वह कहती हैं कि गैस सिलेंडर से लेकर दालें, चीनी समेत तमाम खाद्य पदार्थों के दाम केंद्र की कांग्रेस सरकार ने ही बढ़ाए हैं और इसी कारण हर महिला की रसोई के बजट का संतुलन बिगड़ रहा है।
बुजुर्ग होने के बावजूद हमेशा जोश में दिखाई देने वाली बीबी ढींढसा की ठेठ पंजाबी भी महिलाओं में खासी लोकप्रिय हो रही है। उन्हें सियासी माहौल का लंबा अनुभव है।

पति के विकास कार्यों का ब्यौरा देती हैं दीपा सिंगला
कांग्रेस के प्रत्याशी विजयइंदर सिंगला की पत्नी दीपा सिंगला भी अपने पति की जीत को लिए दिन रात एक किए हुए हैं। वे अपने पति द्वारा करवाए विकास कार्यों के आधार पर मतदाताओं से वोट मांग रही हैं।
साथ कांग्रेस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए उठाए ठोस कदमों की चर्चा भी कर रही हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा लोगों पर किए जा रहे अत्याचार, वादा खिलाफी समेत अन्य मुद्दे लोगों के सामने जोरदार ढंग से उठा रही हैं।
हालांकि वे बड़ी रैलियों में बोलने से किनारा कर लेती हैं। दीपा पिछले लोकसभा चुनाव में भी सिंगला का प्रचार कर चुकी हैं।

बरनाला पर है मिसेज मान का फोकस
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान की पत्नी इंदरप्रीत कौर (बलवंत सिंह रामूवालिया की भतीजी) भी अपने पति के प्रचार में पीछे नहीं हैं। इन दिनों में बरनाला पर ज्यादा फोकस किए हुए हैं।
अपने पति की तरह वे कॉमेडी का तड़का तो नहीं लगाती लेकिन उनका बात कहने का अंदाज लोगों को प्रभावित कर रहा है। प्रचार करते हुए वे कहती हैं कि देश को केवल आम आदमी पार्टी ही बचा सकती है।
बाकी सभी दलों ने देश को बर्बादी की तरफ धकेला है। लहरागागा के विधानसभा चुनाव में भी वे अपने पति के लिए प्रचार कर चुकी हैं।
इसके अलावा ढींढसा की बहू गगनदीप कौर ढींढसा व उनकी बेटी, सांसद सिंगला की माता व बहन और भगवंत मान की मां भी प्रचार में दिन रात जोर लगा रही हैं।