फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Election Campaign, Chandigarh

इन 21 लोगों की कोर टीम डटी है बंसल के लिए

Mon, 07 Apr 2014 03:39 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Apr 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Election Campaign, Chandigarh
वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल के रिश्तेदारों और नजदीकियों ने मोर्चा संभाल लिया है। बंसल के साथ वे भी 18 घंटे डोर टू डोर कैम्पेनिंग कर रहे हैं। सभी का लक्ष्य है कि बंसल चौथी बार जीत का रिकार्ड बनाएं।
विज्ञापन


उनके दोनों बेटों के ससुराल के सदस्यों को कई वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। बंसल के ये सगे संबंधी व रिश्तेदार सुबह छह बजे उठ जाते हैं और रात 12 बजे तक चुनाव प्रचार में जुटे रहते हैं। रात 12 बजे के बाद पवन बंसल इन सभी के साथ अगले दिन का शेड्यूल तय करते हैं।
विज्ञापन


मनीष बंसल
पवन बंसल के छोटे बेटे, जो कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद रख रहे हैं। पेशे से एडवोकेट मनीष कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेकर पिता को मैसेज देते हैं। मनीष का काम उन जगहों पर प्रचार की कमान संभालना है, जहां बंसल पहुंच नहीं पाते। वह रोजाना पापा के लिए उनकी गैरमौजूदगी में आधा दर्जन छोटी रैलियां करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित बंसल

बंसल के बड़े बेटे अमित बंसल बिजनेसमैन हैं। वह घर से मोर्चा संभालते हैं। अमित का काम घर पर आने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलकर उनका फीडबैक लेना, फिर पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ रणनीति बनाते हैं। वह मां मधु बंसल के साथ डोर टू डोर प्रचार के लिए जाते हैं।

‌‌कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं पत्नी मधु

Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Election Campaign, Chandigarh
मधु बंसल
पत्नी मधु बंसल की महिला कार्यकर्ताओं और कालोनी तथा गांव के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखती हैं। वह पति के साथ मिलकर प्रचार के लिए रणनीति बनाती हैं। जहां बंसल नहीं पहुंच पाते तो मधु बंसल उन जनसभाओं में प्रचार के लिए पहुंच जाती हैं।

विक्रम बंसल
बंसल के भतीजे विक्रम बंसल मीडिया के कारोबार से जुड़े हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार और बंसल का संदेश लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन पर है। विपक्षियों की बयानबाजी और रणनीति पर नजर रखते हैं और सांसद के लिए प्रचार की रणनीति तय करते हैं।

राजेश बंसल
बंसल के बड़े भतीजे राजेश प्रचार खर्च का सारा हिसाब-किताब रखते हैं। फील्ड की प्रचार टीमों को मैनेज करना और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखना भी उनके जिम्मे है।

भानजा और छोटी बहू करती है पदयात्रा

Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Election Campaign, Chandigarh
मोहिंद्र प्रताप
पवन बंसल के भांजे मोहिंद्र प्रताप प्रचार रैलियों में सुबह से शाम तक बंसल के साथ रहते हैं। बंसल के मोबाइल काल्स को अटैंड करते हैं। बंसल का पूरा कार्यक्रम रूटीन देखना और सांसद का कार्यक्रम में पहुंचना सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी मोहिंद्र पर ही है।

शायना

छोटी बहू शायना पार्टी की महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ प्रचार करती हैं। वह बंसल के लिए अब तक एक दर्जन से ज्यादा पदयात्राएं कर चुकी हैं। वह खुद मतदाताओं से संपर्क कर वोट मांगती हैं।

बड़ी बहूं और दोस्त भी पीछे नहीं हैं

Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Election Campaign, Chandigarh
मोनिका
बड़ी बहू मोनिका भी कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर ससुर के लिए वोट मांग रही हैं। ससुर के स्वाभाव के बारे में ज्यादा से ज्यादा मतदाओं को बता रही हैं। घर में आने वाले कार्यकर्ताओं के खान-पान के प्रबंध की पूरी जिम्मेदारी भी घर की बड़ूी बहू ही संभालती है।

दो दोस्त
अशोक अग्रवाल और दीपक जिंदल करीबी दोस्त हैं। ये दोनों बंसल के चुनाव से जुडे़ सभी लीगल मैटर संभालते हैं। चुनाव आयोग से विपक्षी की गलत गतिविधियों की शिकायत यही दोनों तैयार करते हैं।

पार्टी के लोग भी खड़ें हैं कदम मिलाकर

Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Election Campaign, Chandigarh
बीबी बहल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल के नेतृत्त्व में कांग्रेस ने पिछले 13 साल में हर चुनाव जीता है। चाहे वह लोकसभा का हो या नगर निगम का। हाईकमान और लोकल यूनिट के बीच संवाद में मुख्य भूमिका निभाते हैं। जनसभाओं में लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हैं।

प्रदीप छाबड़ा
पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा पवन बंसल के मीडिया कोआर्डिनेटर हैं। मीडिया को कांग्रेस की रुटीन गतिविधियों की सूचना देते हैं और प्रचार में अहम रोल अदा कर रहे हैं। सुबह से देर रात तक प्रचार के लिए काम करते हैं।

सुभाष चावला
पूर्व मेयर सुभाष चावला जनसभाओं में पवन बंसल के साथ भाषण देते हैं। वह विपक्ष पर अपने तर्कों से सीधा हमला करते हैं। समय-सयम पर प्रचार के टिप्स भी देते हैं।

महिला नेता भी कर रही जोर-शोर से प्रचार

Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Election Campaign, Chandigarh
एचएस लक्की
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम करने के लिए जागरूक कर रह हैं। पूरे दिन में होने वाली अधिकतर रैलियों में मौजूद होकर भाषण भी देते हैं।

डीडी जिंदल
डीडी जिंदल अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता भी हैं। जिंदल सुबह ही बंसल के निवासपर पहुंचते हैं और हर कार्यक्रम में साथ रहते हैं। वह शहर में पार्टी की स्थिति भांपने के लिए प्रतिदिन 100 लोगों से बात करते हैं और बंसल को फीडबैक देते हैं।

महिला नेता

महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी (2) की अध्यक्ष पूनम शर्मा और पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ललित जोशी भी सुबह से लेकर देर शाम तक पवन बंसल और उनकी पत्नी मधु बंसल के साथ मिलकर प्रचार करती हैं।

सभी वार्डों के पार्षद भी जुटे हैं

Loksabha Election 2014, Pawan Bansal, Election Campaign, Chandigarh
हरमेल केसरी
युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरमेल केसरी सुबह से लेकर देर रात बंसल और मनीष बंसल के साथ रहते हैं। केसरी वकील हैं लेकिन एक महीने से अदालती काम छोड़ कर पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं।

रामपाल शर्मा

कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष बुजुर्ग होने के बावजूद हर पद यात्रा में शामिल हो रहे हैं। वह अपने बातों से कार्यकर्ताओं को पुराने सालों की पार्टी की बाते सुनाकर भी नया जोश बढ़ाते है। इसके साथ साथ सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्डों में जिम्मेवारी संभाली हुई है, जिनमे सतीश कैंथ, सतप्रकाश अग्रवाल, दर्शन गर्ग, गुरबख्श रावत, पूर्व मेयर राज बाला मलिक शामिल है। ग्रामीण इलाकों की जिम्मेवारी भूपेंद्र सिंह बढ़हेढ़ी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed