{"_id":"9707916c0f43b37cc6cf6eec4409f58d","slug":"loksabha-election-2014-anupam-kher-kiran-kher-bjp-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अनुपम भाजपा के दामाद हैं न कि चंडीगढ़ के'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अनुपम भाजपा के दामाद हैं न कि चंडीगढ़ के'
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Apr 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के पति अनुपम खेर के ब्यान की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस का कहना है कि अनुपम भाजपा के दामाद हैं, न कि शहर के।
मालूम हो कि अनुपम खेर ने एक सभा में कहा था कि वे चंडीगढ़ के दामाद हैं और दामाद की सेवा की जाती है। मेरी भी सेवा करनी है आपको।
कांग्रेस नेता पूर्व मेयर सुभाष चावला, दवेंद्र सिंह बबला, एचएस लक्की, हमरेल केसरी, सुनील चोपड़ा, मनिंद्र ढिल्लो, मीनाक्षी चौधरी, विजय राणा, अच्छे लाल और अजय ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा के नेता किरण खेर को अपनी बहन कह रहे हैं, लेकिन उन्होंने ही अंडे फेंक और काले झंडे दिखाकर उनका स्वागत किया था।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने कीचड़ उछालना बंद न किया तो उनके पास भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर सुभाष चावला का कहना है कि अनुपम खेर को अपने कहे शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए। युकां उपाध्यक्ष हरमेल केसरी का कहना है कि अनुपम खेर को पता होना चाहिए कि उनकी पत्नी शहर के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं, न कि कोई भावुक बयानों पर।