फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha 2019, BJP Haryana meeting to discuss coming loksabha election plan

रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू, इन लोकसभा सीटों पर रहेगा खास फोकस

Sat, 09 Mar 2019 11:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
loksabha 2019, BJP Haryana meeting to discuss coming loksabha election plan
बीजेपी कार्यसमिति की बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रोहतक में शुरू हो चुकी है। इसमें सीएम मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी कलराज मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मास्टर प्लान से अवगत कराएंगे। इसके बाद अलग-अलग प्रकोष्ठ, पदाधिकारियों और मंत्रियों के बैठकों का दौर शाम पांच बजे तक चलेगा। 

विज्ञापन


इसकी तैयारी के लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय बंसल व दूसरी टीम ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली से हवाई रास्ते के जरिए रोहतक पहुंचें। वह बाबा मस्तनाथ विवि में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से एमडीयू के राधा-कृष्ण सभागार में आए।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्षता में सुबह के सत्र में सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के साथ-साथ पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की मीटिंग हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पदाधिकारियों को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई मीटिंग में क्या रणनीति बनी इससे अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे धरातल पर कैसे उतारना है। उसके बाद रोहतक, सिरसा और हिसार लोकसभा सीट पर जीत की रणनीति तैयार की जाएगी। इसमें 10 लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत हासिल के लिए संगठन की भूमिका पर भी मंथन होगा। बैठक में सीएम मनोहर लाल के साथ कलराज मिश्र और केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed