फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2024 no alliance between Shiromani Akali Dal and BJP in Punjab

Lok Sabha Election: शिअद-भाजपा के रास्ते अलग, पंजाब में बदली सियासी बिसात; इन कड़ी शर्तों के कारण न बन पाई बात

Wed, 27 Mar 2024 08:54 AM IST
शाहरुख खान सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Mar 2024 08:54 AM IST
सार

भाजपा और शिअद के बीच लंबे समय से चल रही गठबंधन की अटकलों पर मंगलवार को पूरी तरह विराम लग गया। पंजाब में भाजपा अब अकेले दम पर ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 no alliance between Shiromani Akali Dal and BJP in Punjab
Lok Sabha Elections 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा पंजाब में अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जिससे पंजाब में सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। दोनों दलों में गठबंधन की प्रबल संभावना थी, लेकिन अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक में कड़े प्रस्ताव पास होने से तस्वीर साफ होने लगी थी कि शिअद ने जो शर्तें रखी हैं, उनको भाजपा किसी सूरत में मान नहीं सकती।
विज्ञापन


अभी तक अकाली दल भाजपा को बिना शर्त समर्थन देता आया था, लेकिन 27 साल बाद अकाली दल ने शर्त के साथ ही समझौता करने का फैसला लिया है। 1992 तक भाजपा और अकाली दल अलग-अलग चुनाव लड़ते थे और चुनाव के बाद साथ आते थे, लेकिन 1996 में अकाली दल ने 'मोगा डेक्लरेशन' पर साइन किया और 1997 में पहली बार साथ में चुनाव लड़ा। 
विज्ञापन


तब से इनका साथ बरकरार था। अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल का कहना था कि यह समझौता हिंदू-सिख भाईचारा बनाए रखने के लिए है। मोगा डेक्लरेशन में भी तीन बातों पर ज़ोर दिया गया था कि पंजाबी पहचान, आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय सुरक्षा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1984 के दंगों के बाद इस आपसी सौहार्द का माहौल काफी खराब हो गया था और इसलिए दोनों पार्टियां साथ आईं। दरअसल, अकाली दल अपने सिख वोट बैंक के साथ अकेले सत्ता में आने की स्थिति में नहीं था। अकाली दल को तमाम ग्रामीण एकजुट होकर वोट नहीं करते थे, तो उन्हें एक ऐसी पार्टी की तलाश थी जो उनके वोट बैंक को छीनता नहीं बल्कि बढ़ाता।

ऐसे में भाजपा ही उनके पास एकमात्र विकल्प था। कांग्रेस उनके लिए गठबंधन का विकल्प नहीं हो सकती थी। यही वजह रही कि शहरी व ग्रामीण वोटरों का ऐसा तालमेल बना कि 1997, 2007, 2012 में अकाली दल भाजपा की पंजाब में सत्ता आई।
 

कृषि कानूनों के कारण टूटा था 24 साल पुराना गठबंधन
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बाद अकाली दल ने 2020 में भाजपा के साथ अपना 24 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया। इसके बाद जब पंजाब में विधानसभा चुनाव हुए, तो अकाली दल और भाजपा दो-दो सीटों पर सिमट गईं। इसके बाद संगरूर और जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भी दोनों पार्टियां कुछ खास नहीं कर पाईं। 

अकाली दल पंजाब में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है, तो दूसरी ओर भाजपा पंजाब में मजबूत होने के लिए संघर्ष कर रही है। अब 2024 के लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ने के लिए अकाली दल व भाजपा में बातचीत चल रही थी, लेकिन अकाली दल के समक्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद एक सर्वे भी जेहन में था, जिसमें था कि अकाली दल का जट सिख वोट बैंक भी खिसक गया है। 

 

जट सिख ही पंजाब में ज्यादा संख्या में खेती करते हैं। किसान आंदोलन चल रहा है और ऐसे में इस मुद्दे पर किसानों का विरोध करके वो अपने रहे सहे वोट बैंक से भी हाथ न धो बैठें। राज्य में आम आदमी पार्टी की एंट्री ने उनके लिए पहले से ही मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं।
 

जब अकाली दल-भाजपा का गठबंधन था

1997 विधानसभा चुनाव
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 37.6 75
भाजपा 8.3 18


1999 लोकसभा चुनाव
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 28.6 2
भाजपा 8.6 1


2002 विधानसभा चुनाव
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 31.1 41
भाजपा 5.3 3



2004 लोकसभा चुनाव
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 34.3 8
भाजपा 10.5 3



2007 विधानसभा चुनाव
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 40.9 44
भाजपा 8.3 19

2009 लोकसभा चुनाव
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 33.9 4
भाजपा 10.1 1

2012 विधानसभा चुनाव
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 34.7 56
भाजपा 7.2 12


2014 लोकसभा चुनाव
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 26.4 4
भाजपा 8.8 2


2017 विधानसभा चुनाव
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 25.4 15
भाजपा 5.4 3

2019 लोकसभा
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 27.8 2
भाजपा 9.7 2

गठबंधन टूटने के बाद

2022 विधानसभा चुनाव
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 18.5 3
भाजपा 6.6 2

जालंधर लोकसभा उपचुनाव-2023
पार्टी मत प्रतिशत सीटें
शिअद 17.85 0
भाजपा 15.19 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed