फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2024 may be alliance between SAD-BJP in Punjab BJP and Congress stopped list of candidates

शिअद-भाजपा फिर लड़ेंगे साथ!: पंजाब में दोनों के बीच डील हुई पक्की...अंतिम चरण में मतदान के कारण बदल रही तस्वीर

Tue, 19 Mar 2024 09:17 AM IST
शाहरुख खान हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Mar 2024 09:17 AM IST
सार

पंजाब में शिअद और भाजपा के बीच गठबंधन हो सकता है। दोनों दलों के बीच गठबंधन के लिए कदमताल शुरू हो गई है। अंतिम चरण में चुनाव के कारण शिअद-भाजपा गठबंधन की उम्मीद बढ़ गई है। अंदरखाते बैठकें चल रहीं हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 may be alliance between SAD-BJP in Punjab BJP and Congress stopped list of candidates
Lok Sabha Elections 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में अपने-अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके शिअद-भाजपा ने गठबंधन की उम्मीद को छोड़ा नहीं है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि राज्य में मतदान अंतिम चरण में होगा। ऐसे में परिस्थितियां बदल सकती हैं। शिअद व भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर अंदरखाते बातचीत के संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, शिअद के लिए भाजपा से गठबंधन में सबसे बड़ी परेशानी मौजूदा किसान आंदोलन है। पिछले किसान आंदोलन के कारण ही पार्टी को भाजपा के साथ अपना 24 साल पुराना गठबंधन तोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। उधर, भाजपा हाईकमान की तरफ से भी गठबंधन के लिए हाथ बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उसमें भाजपा की मांग तीन के बजाय पांच सीटों की है। 
विज्ञापन


शिअद ने 22 मार्च को कोर कमेटी की बैठक बुलाई है, जिसे लेकर बताया गया है कि पार्टी इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी। पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि कोर कमेटी की बैठक में ही भाजपा से गठबंधन पर भी अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पार्टी बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा उठाकर पंथक वोटों को साधने का प्रयास कर सकती है। फिलहाल शिअद की तरफ से पंजाब में किसान आंदोलन से उपजे सियासी हालात पर मंथन किया जा रहा है और पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी इन दिनों पंजाब बचाओ यात्रा के तहत हवा के रुख का आकलन भी कर रहे हैं।

हाईकमान ने जाखड़ की ओर से सौंपी 39 दावेदारों की सूची पर अब तक नहीं लिया निर्णय
पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ पिछले सप्ताह ही दिल्ली जाकर पार्टी आलाकमान को पंजाब से 39 संभावित उम्मीदवारों के नामों की सूची सौंप आए हैं। इस पर आलाकमान ने चुप्पी साध ली है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, शिअद से गठबंधन को लेकर अभी बातचीत चल रही है, जिस पर फैसले के बाद ही पार्टी अपने पत्ते खोलेगी। 

 

पंजाब संसदीय चुनाव में पहली बार सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का घोषणा कर चुकी भाजपा को सूबे में जीतने योग्य चेहरे नहीं मिल रहे हैं। जाखड़ ने जिन 39 नामों की सूची आलाकमान को दी है, उसमें भी कांग्रेस और अकाली दल से आए कुछ नेताओं के नाम हैं। 

 

यह भी पता चला है कि अगर शिअद से गठबंधन नहीं होता तो भाजपा आलाकमान अपने राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित नेताओं को पंजाब में टिकट दे सकती है। फिलहाल भाजपा ने गठबंधन के प्रयासों के बीच शिअद से पांच सीटें देने की पेशकश की है। दोनों दलों में पिछले गठबंधन में शिअद 10 और भाजपा 3 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ती रही हैं।
 

शिअद कोर कमेटी की बैठक 22 को, चुनाव के लिए रणनीति पर होगा फैसला
पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) कोर कमेटी की बैठक 22 मार्च को होगी। सोमवार को सोशल मीडिया पर पार्टी के सीनियर नेता और प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने यह जानकारी दी। डॉ. चीमा के अनुसार, 22 मार्च को दोपहर 2.30 बजे चंडीगढ़ स्थित शिअद मुख्यालय में होने वाली उक्त बैठक के दौरान, पार्टी के सीनियर नेता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति को अंतिम रूप देंगे। 

 

चीमा ने एक्स पर पोस्ट डाली कि कोर कमेटी की बैठक पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में होगी। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसके अलावा बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा में होगी। उधर, पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा के साथ फिर से गठबंधन की संभावनाओं पर भी इस बैठक में चर्चा होगी क्योंकि इस संबंध में दोनों ही दलों के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed