फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Sukhpal Khaira Resigns from Assembly Membership

लोकसभा चुनाव 2019: सुखपाल खैरा ने विधायक पद से दिया इस्तीफ, पत्र में लिखे छोड़ने के कारण

Fri, 26 Apr 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 26 Apr 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Sukhpal Khaira Resigns from Assembly Membership
सुखपाल खैरा - फोटो : file photo
आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद पंजाब एकता पार्टी का गठन कर लोकसभा चुनाव में उतरे सुखपाल सिंह खैरा ने आखिरकार विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने वीरवार को पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह को भेजे इस्तीफे में पद छोड़ने के कई कारण गिनाए हैं।
विज्ञापन


स्पीकर को लिखे पत्र में खैरा ने कहा है कि वे पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) के उम्मीदवार के तौर पर बठिंडा लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं, इसलिए उन्होंने भुलत्थ विधानसभा सीट से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे 2017 में आम आदमी पार्टी के चिह्न पर एमएलए चुने गए थे। लेकिन पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के वालंटियरों को तब धोखा दिया जब उन्होंने ड्रग्स मामलों के दागी पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग ली।
विज्ञापन


अब केजरीवाल गठजोड़ के लिए उसी कांग्रेस से भीख मांग रहे हैं जिसके खिलाफ उन्होंने और अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाई थी। इन परिस्थितियों को देखते हुए उनके पास अन्य विधायकों व वालंटियरों के साथ मिलकर पंजाब एकता पार्टी के गठन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। खैरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा जैसी भ्रष्टाचारी पार्टियों का मुकाबला करने के लिए उन्होंने अपनी जैसी सोच वाली पार्टियों के साथ गठजोड़ कर प्रदेश स्तर पर पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस बनाया है। इसमें बसपा, सीपीआई, लिप, आरएमपीआई, एनपीपी और पीईपी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed