फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Sixth phase voting in Haryana

हरियाणा में छिटपुट घटनाओं के बीच 69.74 फीसदी मतदान, लेकिन नहीं टूटा 42 साल का रिकॉर्ड

Mon, 13 May 2019 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Sixth phase voting in Haryana
लोकसभा चुनाव 2019

हरियाणा में छिटपुट हिंसा और तनातनी के बीच लोकसभा की दस सीटों के लिए 69.74 प्रतिशत मतदान हुआ है। सिरसा में सबसे अधिक 74.08 प्रतिशत और फरीदाबाद में सबसे कम 64.70 फीसदी वोट पड़े। 10 सीटों में केवल रोहतक में मत प्रतिशत बढ़ा। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक मतदाताओं ने खूब जोश दिखाया, लेकिन शाम के समय कम लोग मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से निकले। 

विज्ञापन


1977 से कायम रिकॉर्ड वोटिंग का रिकॉर्ड 2019 में भी नहीं टूट पाया। आपातकाल के बाद हुए चुनाव में 73.26 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2014 में हुए आम चुनाव के मुकाबले भी इस बार 2.2 प्रतिशत कम वोट पड़े हैं। पिछले चुनाव में हरियाणा में 71.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुबह सवेरे ईवीएम में खराबी से मतदान में दिक्कत आई। 

विज्ञापन

Lok sabha elections 2019, Sixth phase voting in Haryana
बुजुर्गों ने भी किया मतदान

चुनाव आयोग को कुल 48 बैलेट यूनिट, 24 कंट्रोल यूनिट और 59 वीवीपैट मशीन को दस लोकसभा क्षेत्रों में बदलना पड़ा। प्रदेश में मतदान के दौरान कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। सोनीपत और फतेहाबाद जिलों से हिंसा की दो घटनाएं सामने आई हैं, जिनके चुनाव से संबंधित होने को लेकर डीजीपी मनोज यादव ने इंकार किया है।

डीजीपी मनोज यादव के अनुसार रोहतक के विश्वकर्मा स्कूल के सामने के एरिया से बोहर गांव के हिस्ट्रीशीटर रमेश लोहार को उसके एक अन्य साथी सुनील निवासी मकडोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 फर्जी नंबर प्लेट, 0.32 बोर के 15 कारतूस, लाठियां, डंडे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा अस्थायी नंबर प्लेट वाले तीन वाहन भी जब्त किए हैं। जिला नूंह में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दो केस व रोहतक में एक केस दर्ज किया है।

दिग्विजय की शिकायत में नहीं निकला दम

Lok sabha elections 2019, Sixth phase voting in Haryana
लोकसभा चुनाव 2019

सोनीपत में जजपा प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला ने पार्टी का चुनाव चिन्ह ईवीएम पर धुंधला होने की शिकायत की थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि उनकी शिकायत की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही नहीं पाए गए। चुनाव चिन्ह का डिजाइन ही चुनाव आयोग से ऐसा आया है।

मतगणना के लिए और आएंगी अर्धसैनिक बलों की कंपनियां
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। अब मतगणना की बारी है। सोमवार से मतगणना के लिए अर्धसैनिक बलों की और कंपनियां हरियाणा आएंगी। मतगणना के दिन भी कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं देंगे।

उन्होंने बताया कि सी-विजल एप पर 4115 शिकायतें आईं, जिनमें से केवल चार ही लंबित हैं। मतदान के दिन 94 शिकायतें आईं जिनका समाधान कर दिया गया। सोमवार सुबह 11 बजे मतगणना के लिए भी पर्यवेक्षक आएंगे।

विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र अनुसार तुलनात्मक मतदान प्रतिशत

सीट         2014         2019

अंबाला     72.34       70.83
कुरुक्षेत्र     76.05       72.70
सिरसा      77.11       74.01
हिसार      76.52        72.20
करनाल    71.07        67.58
सोनीपत    69.87       69.08
रोहतक    67.71         69.36
भिवानी-महेंद्रगढ़ 71.03  69.86
गुरुग्राम    72.14         68.45
फरीदाबाद 65.18        64.70  

अब तक हुए लोकसभा चुनावों का मतदान प्रतिशत

Lok sabha elections 2019, Sixth phase voting in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

वर्ष             मत प्रतिशत
1967          72.61
1971          64.35
1977          73.26
1980          64.76
1984          66.84
1989          64.41
1991          65.84
1996          70.48
1998          68.99
1999          63.68
2004          65.72
2009          67.48
2014          71.86
2019          68.35

Lok sabha elections 2019, Sixth phase voting in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

पंचकूला के गांव गुमथला के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। गांव में विकास कार्य ना होने के चलते सभी गांववासियों ने वोट न देने का फैसला लिया। लोगों का कहना है कि अगर गांव का विकास नहीं हुआ तो विधानसभा और निगम के चुनाव में भी बहिष्कार करेंगे। 

फतेहाबाद में बूथ नंबर 79 पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हरमेश शर्मा और वार्ड नंबर 2 के कांग्रेसी पार्षद नरेश शर्मा बूथ के अंदर आपस में भिड़े। दोनों की हल्की खरोंच आई। चुनाव अधिकारियों व पुलिस ने दोनों को शांत करवाया।

Lok sabha elections 2019, Sixth phase voting in Haryana
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सहकारिता मंत्री पर मतदान के दौरान बूथों पर जाकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। दीपेंद्र ने एक ज्ञापन देकर मामले की शिकायत डीसी यश गर्ग से की। दीपेंद्र का आरोप है कि डीसी ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दीपेंद्र ने कहा कि यदि प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

रोहतक में भारत टेक कन्या स्कूल में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और पूर्व विधायक बीबी बतरा के बीच दोपहर करीब 12 बजे तू-तू मैं-मैं हो गई। मतदान केंद्र पर मंत्री के पहुंचने पर बतरा ने उनसे कहा कि आप यहां क्या कर हैं तो मंत्री ने कहा कि तुमसे क्या मतलब। इसी बात पर दोनों में झड़प हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed