फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha elections 2019 Result, BJP candidate Rattan Lal Kataria wins from Ambala

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को मिली करारी हार, अंबाला से रतनलाल दोबारा बने सांसद

Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 Result, BJP candidate Rattan Lal Kataria wins from Ambala
प्रमाण पत्र सौंपते ग्रहण करते हुए रतन लाल कटारिया - फोटो : अमर उजाला

जैसी उम्मीद थी, वैसा कुछ नहीं हुआ। माना जा रहा था कि अंबाला लोकसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होगी। मगर भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कटारिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को 3,40,760 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत को एकतरफा कर दिया। 2014 के चुनाव में भी कटारिया ने कांग्रेस के राजकुमार को 3,40,074 वोटों से मात दी थी। हालांकि यह परिणाम फाइनल नहीं है। 

विज्ञापन


कैंट के एसडी कॉलेज में जिलेभर की बैलेट वोटों की गिनती देर रात तक की जा रही थी और उनके पूरा होने पर ही सटीक आंकड़े सामने आएंगे। चुनाव से पहले वोटरों ने कटारिया का कुछ जगहों पर जरूर विरोध किया था लेकिन कटारिया ने खुद को साबित किया है।
विज्ञापन


भाजपा ने लगातार पांचवीं बार कटारिया को टिकट दिया था। वर्ष 1999 से अंबाला का टिकट भाजपा से रतन के खाते में ही जा रहा है। मतगणना के दौरान सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 की अपेक्षा 1.32 लाख अधिक मिले मत
रतनलाल कटारिया को इस बार 7,44,438 तो कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को 4,03678 मत मिले हैं। वहीं वर्ष 2014 के चुनाव में कटारिया को 6,12,121 मत मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के राजकुमार वाल्मीकि को 3,40,074 मतों से हराया था। यानी इस बार कटारिया को पिछली बार से भी 1,32,317 वोट अधिक मिले हैं। 

ये हैं चारों विधानसभा की स्थिति

Lok Sabha elections 2019 Result, BJP candidate Rattan Lal Kataria wins from Ambala
कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला

अंबाला जिले में अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, नारायणगढ़ और मुलाना विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना सुबह आठ बजे सुरक्षा शुरू हो गई थी। अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी रतनलाल कटारिया को 90,316 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सैलजा को 55,715 मत मिले।

इसी प्रकार अंबाला छावनी में कटारिया को 72,212 वोट मिले। वहीं सैलजा को 42,229 वोट मिले। संसदीय क्षेत्र के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कटारिया को 66602 मत तो सैलजा को 42805 मत मिले। इसी प्रकार मुलाना विधानसभा क्षेत्र में कटारिया को 79065 वोट तो सैलजा को 43233 वोट मिले।

अब तक कांग्रेस का रहा है दबदबा
आजादी के बाद अंबाला लोकसभा सीट पर शुरू से ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। अब तक 16 लोकसभा चुनाव में नौ बार कांग्रेस के प्रत्याशियों ने यहां बाजी जीती है, जबकि बीजेपी को भी पांच बार यहां से सफलता मिली है। एक-एक बार जनता पार्टी (1977) और बसपा (1998) ने जीत हासिल की है। 

बीजेपी के सूरजभान (1967, 1977, 1980 व 1996) और कांग्रेस के रामप्रकाश (1971, 1984, 1989 व 1991) यहां से चार-चार बार प्रतिनिधि चुनकर लोकसभा में गए। कांग्रेस के चुन्नी लाल (1951 व 1962) और कुमारी सैलजा (2004 व 2009) और बीजेपी के रतनलाल कटारिया (1999 व 2014) भी दो-दो बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed