फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Punjab Loksabha Elections 2014 Ground Report

लोकसभा चुनाव: 2014 में पंजाब की आधी सीटों पर रही थी कांटे की टक्कर, कुछ ऐसे थे जीत के आंकड़े

Thu, 11 Apr 2019 01:31 PM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)
सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 11 Apr 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Punjab Loksabha Elections 2014 Ground Report
पंजाब के दिग्गज नेता
इस बार भी मुकाबले के कडे़ होने के आसार नजर आ रहे हैं। नए सियासी दलों के चुनाव मैदान में आने से वोट विभाजन का दायरा बढ़ने की संभावना है। पिछले चुनाव में बठिंडा सीट से अकाली भाजपा गठबंधन की टिकट पर चुनाव लड़ने वाली केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, होशियारपुर से भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पटियाला से आप के धर्मवीर गांधी और लुधियाना सीट से कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू कांटे की टक्कर में अपनी सीटें बचाने में सफल रहे थे।
विज्ञापन


बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल का सीधा मुकाबला अपने देवर मनप्रीत सिंह बादल से था और वह 1.65 फीसदी के अंतर से चुनाव जीत पाई थीं। पटियाला से आप के धर्मवीर गांधी का मुकाबला कांग्रेस की परनीत कौर और अकाली दल के दीपइंदर सिंह के साथ था। त्रिकोणीय मुकाबले में धर्मवीर गांधी महज 1.87 फीसदी के अंतर से चुनाव जीते थे। होशियारपुर से विजय सांपला 1.41 फीसदी के अंतर से चुनाव जीते थे। उन्हें कांग्रेस के मोहिंदर सिंह से कड़ी चुनौती मिली थी।
विज्ञापन

लुधियाना में वोटों के चार भागों में विभाजित होने के चलते कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू सिर्फ 27 फीसदी वोट लेकर 1.79 फीसदी के अंतर से चुनाव जीत गए थे। यहां आप को पच्चीस फीसदी, अकाली दल को 23 फीसदी व लोक इंसाफ पार्टी को करीब 20 फीसदी वोट मिले थे। फिरोजपुर सीट से अकाली दल के शेर सिंह घुबाया 2.84 फीसदी वोट के अंतर से कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराने में सफल रहे थे। श्री आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र से अकाली दल के ही प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने मात्र दो फीसदी के फर्क से कांग्रेस की दिग्गज नेत्री अंबिका सोनी को हराया था। यहां आप के हिम्मत सिंह को 28 फीसदी मत मिले थे।   

पिछले लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत संगरूर से आप के भगवंत मान के हिस्से आई थी। उन्होंने 19 फीसदी से ज्यादा अंतर से चुनाव जीता। जबकि फरीदकोट से आप ही के प्रत्याशी प्रोफेसर साधू सिंह करीब 17 फीसदी के अंतर से चुनाव जीते थे। इस बार चुनाव मैदान में दो नए दलों अकाली दल टकसाली और पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस ने हुंकार भर दी है। ऐसे हालात में पंजाब में वोटों के ज्यादा विभाजन के आसार नजर आ रहे हैं। लिहाजा आने वाला वक्त ही बताएगा कि वोटों का विभाजन किस सियासी दल पर भारी पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed