{"_id":"5cdaf8acbdec2207382fa35d","slug":"lok-sabha-elections-2019-prakash-singh-badal-comments-on-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश सिंह बादल बोले- राहुल गांधी पूरी तरह से अनाड़ी, देशवासियों को संकट में नहीं डाल सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश सिंह बादल बोले- राहुल गांधी पूरी तरह से अनाड़ी, देशवासियों को संकट में नहीं डाल सकते
Wed, 15 May 2019 12:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि राहुल गांधी अनाड़ी हैं, उन्हें राजनीति का कोई अनुभव नहीं है इसलिए देश की बागडोर उन्हें नहीं सौंप सकते। नौसिखिए ड्राइवर को गाड़ी की स्टेयरिंग पकड़ाने से सवारियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। इसलिए हम देशवासियों को संकट में नहीं डाल सकते। बादल सोमवार को गोशाला रोड पर सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक पंजाबियों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं। लेकिन आजादी के बाद जब राज्यों का गठन हुआ तो कांग्रेसी प्रधानमंत्री ने पंजाब को अलग राज्य बनाने से इंकार कर दिया था। काफी जद्दोजहद के बाद जब पंजाब को अलग राज्य का दर्जा मिला तो कांग्रेस सरकार ने हमारी राजधानी छीन ली जो पंजाब को आज तक नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जिस परिवार का मुखिया मेहनती हो वह परिवार तरक्की करता है। विधायक अरुण नारंग ने बादल को सबसे अधिक लीड दिलाने का भरोसा देते हुए मांग की कि जीतने के बाद वे अबोहर में उद्योग लगवाएं।
विज्ञापन
इस मौके पर बल्लूआना के पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी, सतिंद्र जीत सिंह मंटा, बॉबी मान, अशोक आहूजा, हरचरण सिंह पप्पू, धनपत सिहाग, बृजलाल रिणवा, गुरतेज सिंह घुडियाना, कर्मदीप कौर ढिल्लों, गुरिंद्र सिंह लाऊ जाखड़, कौर सिंह बहाववाला, सुरेश सतीजा, सीताराम शर्मा, अर्जुन सिहाग, रामकुमार गोयल मौजूद थे।