फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Paralympian Deepa Malik and INLD MLA kehar singh Rawat join BJP

इनेलो को एक और झटका, विधायक केहर रावत भाजपा में शामिल, दीपा मलिक ने भी जताई आस्था

Mon, 25 Mar 2019 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Paralympian Deepa Malik and INLD MLA kehar singh Rawat join BJP
दीपा मलिक और केहर सिंह रावत बीजेपी में शामिल - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को भाजपा ने एक और झटका दे दिया है। नलवा के विधायक रणबीर गंगवा के बाद हथीन के विधायक केहर सिंह रावत भी भगवा रंग में रंग गए हैं। केहर सिंह रावत ने भाजपा दिल्ली मुख्यालय में औपचारिक रूप से भाजपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हरियाणा प्रभारी अनिल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में रावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन


गंगवा और रावत से पहले भी दो पूर्व विधायक पिछले ही दिनों इनेलो को छोड़ चुके हैं। जबकि चार अन्य मौजूदा विधायक नैना चौटाला, अनूप धानक , राजदीप फौगाट और पिरथी सिंह नंबरदार पहले ही इनेलो कुनबे में फूट के बाद इनेलो का दामन छोड़ अजय चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


यानी अब इनेलो के छह विधायक पार्टी से विमुख हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान इनेलो के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि केहर सिंह रावत 2014 में इनेलो की तरफ से विधायक चुने गए थे। इससे पिछला चुनाव भी केहर सिंह रावत ने इनेलो की टिकट पर लड़ा था। लेकिन 18.91 फीसदी वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। मगर 2014 में केहर सिंह रावत ने बीजेपी के हर्ष कुमार को हराया था। भाजपा नेताओं ने रावत को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरा ओलंपियन दीपा मलिक भी अब भाजपा में

इनेलो विधायक केहर के साथ-साथ दिल्ली भाजपा मुख्यालय में सोमवार को ही अध्यक्ष अमित शाह ने पैरा ओलंपियन दीपा मलिक को भी भाजपा ज्वाइन करवाई। दीपा पिछले कुछ महीनों से भाजपा नेताओं के संपर्क में थी और हरियाणा सचिवालय में भी पिछले दिनों उनकी कुछ भाजपा नेताओं से बातचीत भी हुई थी। इस पैरा ओलंपियन खिलाड़ी ने अब भाजपा में आस्था जताकर अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। 

इस अवसर पर दीपा मलिक ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में खिलाड़ियों के लिए इतना काम नहीं हुआ है, जितना मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ है। उन्होने कहा कि मेरा परिवार सेना से जुड़ा परिवार रहा है और अब मैं बीजेपी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हो रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed