{"_id":"5cde42b4bdec22076e31a762","slug":"lok-sabha-elections-2019-kirron-kher-public-meeting-complaint-to-election-commission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने उखाड़ फेंका किरण खेर की जनसभा के लिए लगा टेंट और हटाईं कुर्सियां, वजह जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने उखाड़ फेंका किरण खेर की जनसभा के लिए लगा टेंट और हटाईं कुर्सियां, वजह जानिए
Fri, 17 May 2019 10:43 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 May 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
किरण खेर की जनसभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी किरण खेर को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब चुनाव आयोग ने उनकी जनसभा के लिए लगाए गए टेंट को उखड़वा दिया। मामला सेक्टर-51 का है। यहां भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के समर्थन में शाम 6.30 बजे एक जनसभा होनी थी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में किरण खेर को आमंत्रित किया गया था। आयोग की कार्रवाई के बाद पार्क के पास खाली पड़ी जमीन पर टेंट लगाकर जनसभा की गई।
शहर में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में लगातार जनसभाएं और प्रचार कर रहे हैं। वहीं, विरोधी भी एक-दूसरे के प्रचार अभियान पर पूरी नजर लगाए हुए हैं और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर तुरंत आयोग से शिकायत कर रहे हैं। वीरवार शाम को सेक्टर-51 के एक पार्क में कुछ ऐसा मामला प्रकाश में आया।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के अधिवक्ता पंकज चांद गोठिया ने सीविजिल एप में शिकायत दे दी थी कि भाजपा प्रत्याशी किरण खेर सेक्टर-51 में वीरवार शाम 6.30 बजे एक जनसभा करने जा रही हैं। इसके लिए मानकों को दरकिनार कर पार्क के अलावा ग्रीन बेल्ट पर टेंट लगा दिया गया है। यह चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है।
शिकायत मिलने के बाद करीब पांच बजे आयोग की टीम मौके पर पहुंची और टेंट के साथ वहां लगाई गई कुर्सियों को भी हटवा दिया। आयोग द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से भाजपा की जनसभा में भी कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। इसके बाद पास में ही खाली पड़ी जमीन पर टेंट लगाकर किरण खेर की जनसभा हुई।
वहीं, निर्वाचन कार्यालय में सीविजिल एप प्रभारी आरएलए विराट सिंह ने बताया कि सीविजिल एप शिकायत तो मिली थी लेकिन जनसभा लिए पहले से ही अनुमति ली गई थी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कुछ कुर्सियां इधर-उधर हो गईं होंगी। मौके पर हमारी टीम पहुंची और शिकायत का समाधान किया।
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेता ने पार्टी को दी थी सूचना
भाजपा छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले नेता एसएस भारद्वाज के अलावा कांग्रेस से संबंध रखने वाले गगन आहलूवालिया और कमलेश चौधरी ने किरण खेर की जनसभा में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कांग्रेस पार्टी से की। इसके बाद पार्टी के लीगल एडवोकेट ने सीविजिल एप पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।