फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Haryana Lok Sabha Elections Based on Castism

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में अब ‘जाति’ ही बनेगी जीत का सहारा, उलझ गए स्थानीय मुद्दे

Tue, 07 May 2019 02:48 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 07 May 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Haryana Lok Sabha Elections Based on Castism
भाजपा-बसपा-कांग्रेस - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में चुनावी तपिश बढ़ती जा रही है। अब प्रदेश में जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं, उसमें प्रत्याशियों को ‘जाति’ ही जीत का सहारा दिख रही है। स्थानीय मुद्दे पार्टियों और प्रत्याशियों के जातिगत समीकरणों की सियासत में उलझकर रह गए हैं। सूबे की सभी सीटों पर जातिगत समीकरण अलग-अलग है। इन्ही समीकरणों के हिसाब से राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी भी उतारे हैं।
विज्ञापन


इनेलो और कांग्रेस की निगाहें जहां जाट वोट बैंक पर सबसे ज्यादा है। वहीं भाजपा जाट और गैर जाट बिरादरियों के धुव्रीकरण के साथ आगे बढ़ रही है। जजपा-आप गठबंधन ने भी जाट और ब्राह्मण वोट बैंक पर ज्यादा फोकस कर रखा है। जबकि बसपा-लोसुपा गठबंधन सोशल इंजीनियरिंग के साथ चुनावी मैदान में है। अंबाला और सिरसा सुरक्षित सीटों को यदि अलग रखा जाए। तो शेष आठ सीटों पर सियासी दलों की जातिगत रणनीति ने मुकाबला रोचक बना दिया है।
विज्ञापन

जाति की दुहाई पर हो रहा धुव्रीकरण

-  कुरुक्षेत्र सीट पर भाजपा और बसपा-लोसुपा गठबंधन ओबीसी प्रत्याशी नायब सैनी और शशि सैनी को मैदान में उतारा है। मगर कांग्रेस और इनेलो के जाट प्रत्याशी निर्मल सिंह और अर्जुन चौटाला चुनाव रण में है। जबकि जजपा-आप की तरफ से ब्राह्मण चेहरा जयभगवान शर्मा डीडी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे इस सीट पर ओबीसी और जाट वोटों का धुव्रीकरण लाजिमी है।

- करनाल सीट पर भाजपा ने फिर से पंजाबी प्रत्याशी संजय भाटिया को उतारा है। पिछले चुनाव में पंजाबी फेक्टर ने भाजपा का जीत दिलवाई थी। कांग्रेस यहां ब्राह्मण चेहरा (कुलदीप शर्मा), इनेलो ने जाट प्रत्याशी (धर्मवीर पाढ़ा), आप-जजपा ने बनिया प्रत्याशी (कृष्ण अग्रवाल) और बसपा-लोसुपा ने रौड़ चेहरा (पंकज चौधरी) को मैदान में किया है। पांचों ही जातियां अलग है और सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी बिरादरियों की वोट पर खास फोकस कर रहे हैं।

- रोहतक जाटलैंड में भाजपा ने जाट-गैर जाट की रणनीति के तहत  ब्राह्मण चेहरे अरविंद शर्मा को रण में उतारा है। जबकि कांग्रेस, इनेलो और जजपा-आप तीनों ने जाट प्रत्याशियों दीपेंद्र हुड्डा, धर्मवीर फौजी व प्रदीप देसवाल पर दांव खेला है। इस स्थिति में यहां जाट मतदाताओं का बंटना तय है और इसी बिखराव  का लाभ भाजपा उठाने के फिराक में हैं।

- भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा और कांग्रेस ने धर्मबीर व श्रुति चौधरी के रूप में जाट कार्ड खेला है। तो इनेलो व जजपा-आप गठबंधन ने ओबीसी प्रत्याशी बलवान यादव और स्वाति यादव को मैदान में उतारा है। यहां जाट और ओबीसी मतदाताओं को साधने की रोचक लड़ाई चल रही है।

- गुरुग्राम सीट पर भाजपा और कांग्रेस तो ओबीसी वोट बैंक के धुव्रीकरण में जुटी हुई है। भाजपा के राव इंद्रजीत और कांग्रेस के कैप्टन अजय यादव दोनों ओबीसी चेहरे हैं। यहां जजपा-आप व लोसुपा-बसपा गठबंधन ने मुसलिम चेहरे उतारकर मुसलिम वोट मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।

- सोनीपत सीट पर भाजपा का गैर जाट चेहरा रमेश कौशिक मैदान में हैं। तो कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो ने सुरेंद्र छिक्कारा और जजपा-आप ने दिग्विजय चौटाला तीनों जाट नेताओं पर दांव खेला है। यहां भी जाट वोटों के बिखराव में भाजपा नफा ढूंढ रही है।

- फरीदाबार सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी कृष्णपाल और अवतार भडाना ओबीसी है और इस बिरादरी के मतदाताओं को अपने पाले में लाने में जुटे हैं। लेकिन इनेलो राजपूत प्रत्याशी महेश चौहान और जजपा-आप ब्राह्मण प्रत्याशी नवीन जयहिंद के जरिए इन जातियों के धुव्रीकरण में जुटी है।

- हिसार सीट पर भाजपा, इनेलो, जजपा-आप ने जाट वोटरों पर फोकस कर बृजेंद्र सिंह, दुष्यंत चौटाला और सुरेश कौथ को चुनावी योद्धा बनाया है। तीनों प्रत्याशी में जाट वोट बटेंगी। कांग्रेस ने यहां गैर जाट चेहरा भव्य बिश्नोई के सहारे गैर जाट वोट को साध रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed