फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Groupism in BJP in Punjab may affect alliance with akali dal

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा में गुटबंदी से अकाली दल को खतरा, तीन गुटों में बंट गयी है पार्टी

Fri, 17 May 2019 01:39 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 May 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Groupism in BJP in Punjab may affect alliance with akali dal
पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन - फोटो : Amar Ujala
भाजपा की आपसी गुटबाजी के कारण शिरोमणि अकाली दल काफी परेशान है और इसका सीधा असर पंजाब की कई सीटों पर हो रहा है। खुद फिरोजपुर से सुखबीर बादल भी इस गुटबाजी का शिकार होने से नहीं बच रहे हैं। होशियापुर, अमृतसर, फिरोजपुर, लुधियाना समेत कई सीटें हैं, जहां पर भाजपा में आपसी गुटबाजी तेजी से बढ़ गयी है। अकाली दल व भाजपा के प्रत्याशियों के लिए दिक्कत है कि अगर वह एक गुट का दामन थामते हैं तो दूसरा नराज हो रहा है।
विज्ञापन


कमल शर्मा बनाम सांपला गुट
कमल शर्मा का गुट पंजाब में पूरा प्रभावशाली है। खुद कमल शर्मा इन दिनों फिरोजपुर से निकलकर गुरदासपुर सन्नी दयोल के चुनावों में इंचार्ज बनकर वहां पर बैठ गए हैं। कमल शर्मा के निकटवर्ती पूर्व निकायमंत्री अनिल जोशी के अलावा उनके साथी होशियारपुर से प्रत्याशी सोम प्रकाश हैं। कमल शर्मा ने अपने साथी सोम प्रकाश को टिकट दिलाने के लिए दिन रात एक कर दिया और उसको टिकट दिला दी। इससे सांपला गुट पूरा खामोश हो गया है।
विज्ञापन


सांपला गुट के नेताओं का जालंधर में भी खासा बोलबाला है लेकिन उनहोंने अकाली दल के प्रत्याशी चरणजीत सिंह अटवाल के प्रचार से दूरी बना ली है। इतना ही नहीं सांपला का घर व पैतृक गांव जालंधर में हैं लेकिन वह प्रचार के लिए एक भी दिन नहीं आए। वहीं कमल शर्मा के गृह जिले फिरोजपुर लोकसभा में अबोहर विधानसभा में विजय हासिल करने वाले अरूण नांरग व कमल शर्मा के बीच सब कुछ ठीकठाक नहीं है। नारंग पूर्व प्रधान सांपला के निकटवर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल जोशी बनाम श्वेत मलिक...

अनिल जोशी व राज्यसभा सदस्य व प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक के बीच भी ठीक ठाक नहीं है। दोनों के बीच काफी छत्तीस का आंकड़ा है। जोशी लोकसभा सीट अमृतसर के प्रबल दावेदार थे लेकिन उनको टिकट नहीं दिया गया और टिकट वितरण में श्वेत मलिक की पूरी चली है।

ऐसे में जहां श्वेत मलिक का सांपला के साथ पूरा छत्तीस का आंकड़ा है वहीं उनका जोशी के साथ भी कम नहीं है। दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ी हुई हैं। इसका असर जालंधर की लोकसभा सीट पर भी है। श्वेत मलिक ने अपने खास दोस्त व पार्टी के महासचिव राकेश राठौर को अमृतसर का इंचार्ज लगा दिया है और वह जालंधर से अपनी टीम लेकर अमृतसर चले गए हैं। ऐसे में अमृतसर में भी अनिल जोशी हाशिये पर हैं।

पूर्व प्रधान मनोरंजन कालिया बनाम श्वेत मलिक...
जालंधर से पूर्व मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष मनोरंजन कालिया भी घर में ही बंद होकर रह गए हैं। वह प्रदेश में किसी भी जिले में प्रचार के लिए नहीं जा रहे हैं। उनकी श्वेत मलिक के साथ ठीक नहीं है। कालिया इस समय भाजपा की राजनीति में हाशिये पर चल रहे हैं और ऐसे में वह अपने विधानसभा हलका जालंधर केंद्रीय में ही खुद को व्यस्त कर बैठ गए हैं।

पार्टी के कई सीनियर हाशिये पर...

पार्टी के कई दिग्गज हाशिये पर चले गए हैं, जो भाजपा के प्रचार के लिए अपने जिले से नहीं निकल रहे हैं। दो बार मंत्री रह चुके मदन मोहन मित्तल अपने इलाके में बिजी हैं जबकि पूर्व मंत्री लक्षमीकांता चावला को भी भाजपा बाहर नहीं निकाल रही है। पार्टी के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा भी पठानकोट में व्यस्त होकर बैठ गए हैं।

मिशन मोदी अपनी टीम समांतर चला रही, प्रत्याशियों के लिए दिक्कत...
मिशन मोदी टीम भाजपा के समांतर टीम पंजाब में खड़ी कर दी गयी है, जिससे श्वेत मलिक की टीम को काफी परेशान किया जा रहा है। इस टीम को पंजाब के एक पूर्व मंत्री व श्वेत मलिक के कट्टर विरोधी का वरदहस्त है। ऐसे में अकाली दल प्रत्याशियों के लिए दिक्कत है कि वह मिशन मोदी टीम के साथ हाथ मिलाये या भाजपा की टीम के साथ।

पिछले दिनों जालंधर के फिल्लौर हलके में एक कार्यक्त्रस्म में तो जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने यह कहकर मीटिंग से बाहर निकल आए कि यहां पर मिशन मोदी टीम के पदाधिकारी हैं, वह इस मीटिंग में नहीं बैैठ सकते। प्रत्याशी अटवाल को भाजपा की टीम के साथ अलग से बैठक करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed