फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Digvijay chautala complains to EC

दिग्विजय ने चुनाव आयोग को भेजी शिकायत, ईवीएम में चप्पल का निशान सही न दिखने का लगाया आरोप

Sun, 12 May 2019 08:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 May 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Digvijay chautala complains to EC
जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला( फाइल फोटो) - फोटो : Amar ujala

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जेजेपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने ईवीएम पर जेजेपी के चुनाव निशान चप्पल की विजिबिलटी नहीं होने की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि ईवीएम पर उनका चुनाव निशान समझ में नहीं आ रहा है। जो चुनाव चिह्न जेजेपी को दिया गया है उससे अलग तरह का निशान ईवीएम पर डाला गया है। 
विज्ञापन


इससे मतदाताओं में कई तरह की भ्रांति फैल रही है। चप्पल का निशान स्पष्ट दिखाई नहीं देने के कारण चुनाव निशान सही नजर नहीं आ रहा। दिग्विजय ने कहा कि चुनाव निशान साफ नजर नहीं आना चुनाव आयोग के नियमों के खिलाफ है। जो निशान उनकी पार्टी को दिया गया है उससे अलग दिखने वाला ईवीएम पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उनके समर्थक वोटरों को चुनाव निशान पहचानने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत रिटर्निंग अधिकारी और राज्य चुनाव आयोग को भी भेजी है। दिग्विजय ने कहा कि मतदान के दौरान ईवीएम पर जारी किया गया निशान दिखाई देना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed