फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Congress Priyanka Gandhi Rally at Ambala for Selja Kumari

पीएम मोदी पर प्रियंका का निशाना, 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है'

Wed, 08 May 2019 12:13 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 08 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Congress Priyanka Gandhi Rally at Ambala for Selja Kumari
प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता-जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है... मंच से सुनाकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। वंशवाद के हमले पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह चुनाव किसी परिवार का नहीं, बल्कि देश की जनता का है। केंद्र सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफियों के खिलाफ है।

विज्ञापन


मंगलवार को अंबाला कैंट के गांधी ग्राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी देश की जनता का विवेक बहुत पुराना है। यह महाभारत के समय का है जो सबको जवाबदेह बनता है। महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस देश ने कभी अहंकार और घमंड को बर्दाश्त नहीं किया है। 
विज्ञापन


ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। भगवान कृष्ण जब दुर्योधन को समझाने गए तो उनको बंदी बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता-जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान कुपित होकर बोले-जंजीर बढ़ाकर साध मुझे, हां-हां दुर्योधन! बांध मुझे। मंच से पढ़कर सुनाया। इसका मौजूद जनता ने जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 


 

दो करोड़ रोजगार दिए नहीं, पांच करोड़ रोजगार खत्म कर दिए

Lok Sabha Elections 2019, Congress Priyanka Gandhi Rally at Ambala for Selja Kumari
प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा कि जब केंद्र और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी थी तो यहां के लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। दो करोड़ रोजगार के वादे किए गए थे, लेकिन पांच साल में पांच करोड़ रोजगार खत्म हो गए। इसमें से पांच लाख तो सिर्फ नोटबंदी में खत्म हो गए। 

आज देश के सामने किसान, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा की चुनौती है। कांग्रेस सच्चाई और लोगों के मुद्दों पर लड़ाई लड़ रही है, लेकिन बीजेपी के बड़े-बड़े नेता देश-विदेश घूमते हैं और कभी गांव नहीं जाते हैं। इन्होंने महिलाओं और किसानों से कभी नहीं पूछा कि आपकी समस्याओं को लेकर क्या कर सकते हैं।

गरीबों को सालाना 72 हजार देंगे
राहुल गांधी ने घोषणापत्र बनाने के लिए पार्टी के नेताओं को पूरे देश में भेजा है। इस घोषणापत्र में न्याय का जिक्र है, जिसके तहत गरीबों को सालाना 72 हजार दिया जाएगा। बीजेपी सरकार ने वादा किया था कि सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये डाले जाएंगे, पर किसी को नहीं मिला।

10 हजार करोड़ रुपया उद्योगपतियों को दे दिया। चुनाव के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां तक कह डाला कि यह तो जुमला था। बीजेपी सरकार में 24 लाख रोजगार खाली पड़े हैं। कांग्रेस का वादा है कि सरकार बनने के बाद एक साल के भीतर इन पदों को भर दिया जाएगा।

बीजेपी ने मनरेगा को कमजोर किया

प्रियंका ने कहा कि बीजेपी सरकार ने मनरेगा योजना को कमजोर कर दिया। आज गांवों में जेसीबी से कार्य हो रहे हैं, जिसके चलते रोजगार खत्म हो गया। नोटबंदी के समय कहा गया था कि कालाधन वापस आएगा, लेकिन एक भी रुपया वापस नहीं आया। गरीब आदमी लाइन में लग गए, लेकिन कोई अमीर लाइन में नहीं लगा।

जनता के नहीं, शहीदों के नाम पर मांगते हैं वोट
प्रियंका ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों की दोगुनी आय का वादा किया था, लेकिन इन पांच सालों में 12 हजार किसानों ने समय से बीज व खाद नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली। जब हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान दिल्ली पहुंचे तो प्रधानमंत्री ने उनकी बात तक नहीं सुनी। अब वे किसानों के मुद्दों को छोड़कर शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जनता के मुद्दों को नहीं उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed