फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Congress and JJP Reply on Arvind Kejriwal Proposal

अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव पर कांग्रेस और जजपा का करारा जवाब, बोले- अकेले जीतने का दम रखते हैं

Thu, 14 Mar 2019 09:28 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक Published by: sapna singla Updated Thu, 14 Mar 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Congress and JJP Reply on Arvind Kejriwal Proposal
अरविंद केजरीवाल
हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए प्रस्ताव का अरविंद केजरीवाल को करारा जवाब मिला है। कांग्रेस और जजपा दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तेवर दिखाए हैं। दोनों का कहना है कि वे अकेले अपने दम पर चुनाव जीतने की हिम्मत रखते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा के साथ ही हरियाणा में सियासी गर्मी बढ़ गई और बढ़ती जा रही है। भाजपा को हराने के लिए विपक्ष किलेबंदी करने में जुटा हुआ है। बुधवार सुबह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करके राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ा दीं।
विज्ञापन


विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया कि देश के लोग नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में जेजेपी, आप और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ते हैं तो हरियाणा की दस सीटों पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी इस पर विचार करें। केजरीवल के इस ट्वीट के सियासी गलियारों में वायरल होते ही सबसे पहले सीएम मनोहर लाल ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है, ख्याली पुलाव पकाते रहें केजरीवाल। उधर, कांग्रेस और जेजेपी ने भी इसे लेकर केजरीवाल पर जवाबी पलटवार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व जेजेपी प्रवक्ता ने केजरीवाल के प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से ही खारिज कर दिया। दोनों ने कहा कि वे अपने दम पर 10 सीटें जीतने में सक्षम हैं। किसी के साथ की, किसी से गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। जजपा नेता केसी बांगड़ ने कहा कि कांग्रेस से उनकी विचारधारा मेल ही नहीं खाती तो फिर गठबंधन का सवाल ही कहां उठता है। केजरीवाल जो कह रहे हैं, वो कभी नहीं हो सकता।

बीजेपी और कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि केजरीवाल के गठबंधन के प्रस्ताव से भाजपा को कोई खतरा नहीं है। देश सुरक्षित हाथों में है। देश की सुरक्षा खतरा में डालने वालों को भाजपा करारा जवाब देने में सक्षम है। लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय करने को लेकर कार्यकर्ताओं से मंथन करेंगे। जल्द सीटों की घोषणा हो जाएगी। कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। चुनावी कार्यक्रम जल्दी तय कर देंगे।

कांग्रेस को नहीं, जेजेपी या आप से गठबंधन की जरूरत: तंवर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का कहना है कि कांग्रेस हरियाणा में अपने दम पर 10 की 10 सीटें जीतेगी। आप या जेजेपी से किसी प्रकार के गठबंधन की आवश्यकता नहीं है। गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी की दिल्ली में भी महत्वाकांक्षा दिखी है। कांग्रेस अपने बूते हरियाणा व दिल्ली में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जजपा कौन सी पार्टी है: हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि जजपा कौन सी पार्टी है, उसका तो कोई अस्तित्व ही नहीं है। कांग्रेस अपने आप में सक्षम है। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की बात हो तो अलग है, लेकिन हरियाणा की बात करें तो जजपा कोई पार्टी ही नहीं है। जहां तक केजरीवाल की बात है, हरियाणा को लेकर उसके पास कुछ नहीं है।

जजपा ने भी तीखा पलटवार किया

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि जेजेपी हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है। न तो कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना पर कभी विचार किया और न ही आगे करेंगे। जेजेपी ऐसे किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगा, जिसमें कांग्रेस शामिल हो। अब तक गठबंधन को लेकर जितनी बातचीत किसी राजनीतिक दल से हुई हैं, उसमें भी जेजेपी ने कांग्रेस को लेकर कोई चर्चा कभी नहीं की। हम समान विचारधारा वाले किसी दल से गठबंधन पर विचार कर सकते हैं और कांग्रेस के साथ हमारी विचारधारा कतई नहीं मिलती।

कांग्रेस के साथ राजनीति या किसी भी तरह का मंच साझा नहीं कर सकते। चुनाव तो दूर की बात है। केजरीवाल का हम सम्मान करते हैं। जहां तक चौधरी देवीलाल की राजनीतिक विचारधारा की बात है, देश में गैर कांग्रेसवाद के संस्थापक रहे हैं। जयप्रकाश नारायण के आंदोलन के साथ जुड़कर उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चाबंदी की। कांग्रेस के साथ तो आज क्या, भविष्य में भी नहीं जाएंगे।
- दिग्विजय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनसो

सीएम अरविंद केजरीवाल ने हमें हमेशा सपोर्ट किया है। वे बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने न केवल राजनीति के मायने बदले हैं, बल्कि मिलकर स्वच्छ राजनीति करने की बात भी कही है। कांग्रेस से हाथ मिलाने के बारे में तो अभी कुछ नहीं कहूंगा, मगर दो ताकतें मिल जाएं तो बेहतर ही है।
- निशान सिंह, प्रदेशाध्यक्ष, जेजेपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed