{"_id":"5cb6b3eabdec2213f678514e","slug":"lok-sabha-elections-2019-complaint-against-ips-rajesh-duggal-for-code-of-conduct-violation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः भाजपा प्रत्याशी के आईपीएस पति के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावः भाजपा प्रत्याशी के आईपीएस पति के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, गंभीर आरोप
Wed, 17 Apr 2019 11:11 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा की प्रत्याशी के आईपीएस पति के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी गई है। उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल के आईपीएस पति के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंच गई है।
कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आईपीएस राजेश दुग्गल के खिलाफ शिकायत दी है। दुग्गल पर पद एवं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। मंगलवार को शाम चार बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, सचिव एवं प्रवक्ता भूपेंद्र राणा और पंकज पूनिया ने लिखित शिकायत दी।
इसमें राजेश दुग्गल का स्थानांतरण तुरंत प्रभाव से राज्य से बाहर करने की मांग की गई है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने भी उन्हें शिकायत पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

शिकायत में ये आरोप लगाए गए
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि दुग्गल लगातार अपने पद का दुरुपयोग करके चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वह अपनी पत्नी एवं सिरसा से भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल के चुनाव प्रचार में भी जुटे हुए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने शिकायत में कहा है कि राजेश दुग्गल कुछ समय पहले मेवात जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे, लेकिन चुनाव घोषित होने से ठीक पहले उन्हें पूर्णकालिक रूप से कमांडेंट थर्ड बटालियन, हरियाणा सशस्त्र पुलिस हिसार में तैनात कर दिया गया। हिसार व सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सीमाएं आपस में लगती हैं, इसीलिए आईपीएस दुग्गल अपने पद का दुरुपयोग करके सिरसा के मतदाताओं को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। यह सब भाजपा के शीर्ष नेताओं के इशारे पर हुआ है।
मुख्य सचिव, एसीएस होम व डीजीपी को जाएगी शिकायत
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कांग्रेस की ओर से शिकायत आई है। इसे जांच-पड़ताल के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व डीजीपी को भेजा जाएगा। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ही आगामी कार्रवाई होगी।