{"_id":"5c8a105bbdec22141231e7ff","slug":"lok-sabha-elections-2019-code-of-conduct-lock-in-councillors-rooms-in-community-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: कम्युनिटी सेंटर में पार्षदों के रूम में लगा ताला, राजनीतिक गतिविधि नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: कम्युनिटी सेंटर में पार्षदों के रूम में लगा ताला, राजनीतिक गतिविधि नहीं होगी
Thu, 14 Mar 2019 01:57 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव होने तक चंडीगढ़ में पार्षद अपने एरिया के कम्युनिटी सेंटर में नहीं जा सकेंगे। नगर निगम ने उनके कमरों को अपने अधीन कर लिया है। ऐसे में अब पार्षद कमरे में बैठक नहीं कर सकेंगे। कम्युनिटी सेंटर के रूम के बाहर लगी पार्षदों की नेम प्लेट को भी हटा दिया है। कम्युनिटी सेंटर के किसी भी भाग में राजनीतिक गतिविधियां नहीं हो सकेंगी और न ही किसी प्रकार के पोस्टर बैनर रखे जा सकेंगे।
मैनेजमेंट ऑफ कम्युनिटी सेंटर बायलॉज 2018 के अनुसार और चुनाव आचार संहिता के अनुसार कोई भी चुनावी गतिविधि यहां नहीं हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित बीएंडआर विंग के एक्सईएन जिम्मेदार होंगे। कम्युनिटी सेंटरों में राजनीतिक गतिविधियां होने पर नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने एडिशनल कमिश्नर तिलक राज को निर्देश दिया है कि तीनों कम्युनिटी सेंटरों में आचार संहिता का उल्लंघन होने की जांच कर रिपोर्ट सौंपें।
नगर निगम कमिश्नर ने इस संबंध में आदेश जारी करके आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही 11 मार्च को सभी अधिकारियों को इसे पूर्ण रूप से लागू करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्देश दिए जाने के बाद भी कम्युनिटी सेंटरों में राजनीतिक कार्यक्रम हुए। इस पर केके यादव ने नगर निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। चीफ इंजीनियर को कहा गया है कि वे सभी कम्युनिटी सेंटरों को जो नगर निगम के अधीन आते हैं, उन्हें बीएंडआर के एक्सईएन अपने कंट्रोल में लें। ऑर्डर होते ही अधिकारी एक्शन में आ गए।
विज्ञापन
कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे कोई भी हो। आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद सभी निर्देश जारी किए गए थे। आचार संहिता का पालन सख्ती से होगा। एडिशनल कमिश्नर को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
- केके यादव, आईएएस, कमिश्नर नगर निगम चंडीगढ़