फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Clash in BJP and Congress Workers during Voting in Haryana

हरियाणाः मतदान के बीच मनीष ग्रोवर और कांग्रेसियों में झड़प, दीपेंद्र हुड्डा का गड़बड़ी का आरोप

Sun, 12 May 2019 10:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 12 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Clash in BJP and Congress Workers during Voting in Haryana
दीपेंद्र हुड्डा
हरियाणा में आज छठे चरण के तहत लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान हो रहे हैं। इस दौरान जहां भाजपाई और कांग्रेसी भिड़ गए, वहीं बूथ पर गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए।
विज्ञापन


रोहतक में मंत्री मनीष ग्रोवर और कांग्रेस के पूर्व विधायक बीबी बतरा में झड़प
रोहतक में भारत टेक कन्या स्कूल में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और पूर्व विधायक बीबी बतरा में दोपहर करीब 12 बजे तू-तू मैं-मैं हो गई। मतदान केंद्र पर मंत्री के पहुंचने पर बतरा ने उनसे कहा कि आप यहां क्या कर हैं तो मंत्री ने कहा कि तुमसे क्या मतलब। इसी बात पर दोनों में झड़प हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


मनीष ग्रोवर ने कहा कि वह अपने कार्यालय में बैठे थे, इसी दौरान सूचना मिली कि विश्वकर्मा स्कूल के सामने 143-144 बूथ नंबर पर बीबी बतरा, जोजो व अन्य 20 लोग घुसे हुए थे। हमने वहां जाकर उनको रोका तो झड़प हो गई। हमने उनको वहां से बाहर निकालवाया। वे हताशा में ऐसे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर मतदान के दौरान बूथों पर जाकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। दीपेंद्र ने एक ज्ञापन देकर मामले की शिकायत डीसी यश गर्ग से की। दीपेंद्र का आरोप है कि डीसी ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दीपेंद्र ने कहा कि यदि प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। 

रोहतक में मंत्री और कांग्रेस नेता में झड़प
भारत टेक कन्या स्कूल में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और पूर्व विधायक बीबी बत्रा में तू-तू मैं-मैं हो गई। मतदान केंद्र पर मंत्री ग्रोवर के पहुंचने पर बत्रा ने जब उनसे कहा कि आप यहां क्या कर हैं तो मंत्री ने कहा कि तुमसे क्या मतलब।

इसी बात पर दोनों में झड़प हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने तुरंत ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया। वहीं, डीसी आफिस में भारी पुलिस बल तैनात करके छावनी में बदल दिया गया है।

मंत्री ग्रोवर के बूथों पर आवागमन पर लगी रोक 
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और कांग्रेस के पूर्व विधायक बीबी बतरा में झड़प हो गई। बतरा ने ग्रोवर पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। ग्रोवर ने भी बतरा को मतदान केंद्र से बाहर जाने के लिए कहा। फिर मंत्री समर्थकों के साथ चले गए।

इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व विधायक बीबी बतरा, बार प्रधान जोजो और अन्य कांग्रेसी नेता डीसी यश गर्ग से मिले और मांग की कि मंत्री ग्रोवर की बूथों पर आवाजाही रोकी जाए। उन्होंने डीसी से कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके बाद डीसी ने मतदान होने तक मंत्री मनीष ग्रोवर के बूथों तक के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया।

बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

फतेहाबाद में बूथ नंबर 79 पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हरमेश शर्मा और वार्ड नंबर 2 के कांग्रेसी पार्षद नरेश शर्मा बूथ के अंदर आपस में भिड़े। दोनों की हल्की खरोंच आई। चुनाव अधिकारियों व पुलिस ने दोनों को शांत किया।

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गए। उन्होंने बताया कि वह और कांग्रेसी पार्षद नरेश शर्मा दोनों बूथ नंबर 79 पर अपनी-अपनी पार्टी के एजेंट थे। इस दौरान कांग्रेस के पार्षद और बूथ एर्जेंट नरेश शर्मा लोगों को बरगला कर वोट डलवा रहे थे।

मैंने इस बात का विरोध किया तो नरेश शर्मा ने मुझ पर हमला कर दिया। वहीं जब इस बारे में कांग्रेसी पार्षद नरेश शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि वह बूथ नंबर 79 पर कांग्रेस पार्टी के एजेंट के तौर पर कार्य कर रहे थे।

इस दौरान उन्हें किसी पर्सनल काम के लिए बाहर आना पड़ा। जब वह बथ पर वापिस गए तो भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरमेश शर्मा बगैर किसी कारण से उनसे उलझ पड़े और गाली गलौज कर मुझसे मारपीट करने लगे। बूथ पर तैनात लोगों व पुलिस कर्मचारियों ने दोनों को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed