फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Chandigarh Polling Booths Voting Percentage

लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ में कोई बूथ नहीं छू पाया 90 प्रतिशत का आंकड़ा, कुछ ऐसे रहे आंकड़े

Tue, 21 May 2019 10:53 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 21 May 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Chandigarh Polling Booths Voting Percentage
पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग के तमाम प्रयासों के बावजूद चंडीगढ़ में किसी भी पोलिंग बूथ पर मतदान का आंकड़ा 90 प्रतिशत को पार नहीं कर सका। सेक्टर-25 के गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल (जीएमएचएस) और गवर्नमेंट मॉडल स्कूल (जीएमएस स्मार्ट) में सबसे अधिक 85.41 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि सबसे कम 47.05 प्रतिशत मतदान सेक्टर-31 के सरकारी हाई स्कूल के मतदान केंद्र पर हुआ।
विज्ञापन


शहर में 191 लोकेशन पर 597 बूथ बनाए गए थे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में हुई वोटिंग की अपेक्षा इस बार मतदान का प्रतिशत कम रहा है। इसके बावजूद धनास, डड्डूमाजरा सहित कई मतदान केंद्रों पर देर रात तक लोगों की लाइनें लगी रहीं। वहीं, कई सेक्टरों में अनुमान के मुताबिक काफी कम हुआ।
विज्ञापन

मतदान में ये पोलिंग स्टेशन रहे अव्वल

- जीएमएचएस सेक्टर-25 और जीएमएस (स्मार्ट) में सबसे अधिक 85.41 प्रतिशत
- आंगनबाड़ी बिल्डिंग नंबर 2 सेक्टर-53 और मलोया कालोनी के बूथ में 84.59 प्रतिशत
- गवर्नमेंट हाईस्कूल मलोया और आंगनबाड़ी कंपोजिट बिल्डिंग नंबर 4 में 84.52 प्रतिशत
- कम्युनिटी सेंटर दादरी माजरा कालोनी के बूथ पर 84.22 प्रतिशत
- जीएमएचएस पॉकेट नंबर 8, इंदिरा कालोनी और मनीमाजरा में 83.64 प्रतिशत
- गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डड्डूमाजरा कालोनी में 83.44 प्रतिशत

वोटिंग में ये बूथ रहे फिसड्डी

- सेक्टर-31 के सरकारी हाईस्कूल में 47.05 प्रतिशत
- सेक्टर-47 के गवर्नमेंट हाईस्कूल में 50.58 प्रतिशत  
- जीएमएचएस न्यू बिल्डिंग सेक्टर 26 में 51.17 प्रतिशत
- गवर्नमेंट हाईस्कूल सेक्टर 20बी में 51.79 प्रतिशत  
 - सेक्टर-42सी किड्स स्कूल में 52.21 प्रतिशत  
 - जीएमएचएस सेक्टर-43ए में 53.76 प्रतिशत
- जीएमएचएस सेक्टर-54 के बूथ में 55.09 प्रतिशत
विज्ञापन

वोटिंग में महिलाएं रहीं पुरुषों से आगे

शहर में बनाए गए 597 पोलिंग बूथ पर कुल पुरुष मतदाताओं (341660) में से 70.42 प्रतिशत पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि कुल महिला मतदाता (304428) में 70.84 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से पुरुषों के मुकाबले 0.42 महिलाओं ने ज्यादा वोटिंग की। बता दें कि शहर में इस बार आयोग के द्वारा एक नया प्रयोग किया गया था। सिटी के तीन बूथ पूरी तरह से महिला कर्मचारियों के हवाले कर दिए गए थे।

इन बूथों पर किसी पुरुष कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। इनमें एमसीएम डिग्री कालेज सेक्टर 36, कार्मल कान्वेंट स्कूल सेक्टर-9 और न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर-18 शामिल थे। इसके अलावा दिव्यांग वोटरों के लिए सेक्टर 10 में विशेष व्यवस्था के साथ बूथ बनाया गया था। यहीं से पीडब्ल्यूडी विभाग सभी दिव्यांग वोटरों को पिक एंड ड्रॉप की सुविधाएं देने का काम कर रहा था।

15 थर्ड जेंडर ने किया मताधिकार का प्रयोग
चंडीगढ़ में पहली बार 21 थर्ड जेंडर्स को वोट डालने के लिए मतदाता सूची मे शामिल किया गया था, हालांकि इनमें से केवल 15 थर्ड जेंडर ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

केवल 30 फीसदी युवा वोटर्स ने किया मतदान
शहर में युवा वोटर्स ने मतदान में उतना उत्साह नहीं दिखाया, जितनी उम्मीद थी। हालांकि सीनियर सिटीजन वोटिंग करने में औसत रहे हैं। निर्वाचन में लगे अफसरों की मानें तो करीब 30 फीसदी युवाओं ने ही मतदान किया है। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन का औसतन प्रतिशत 65 बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed