{"_id":"5caee02dbdec22764d26fe69","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-not-announced-candidate-in-chandigarh-till-date","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: प्रत्याशी की घोषणा में देरी से भाजपा कार्यकर्ता असमंजस में, नहीं कर रहे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: प्रत्याशी की घोषणा में देरी से भाजपा कार्यकर्ता असमंजस में, नहीं कर रहे प्रचार
Thu, 11 Apr 2019 12:17 PM IST
खुशबू गोयल
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा हाईकमान अब तक चंडीगढ़ से अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा का चुनावी चेहरा अब तक सामने नहीं आने से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बन रही है। पार्टी में भले ही बैठकों का दौर जारी है, तमाम मुहिम भी चलाई जा रही हैं।
नेता जगह-जगह जाकर केंद्र व सांसद की उपलब्धियों का गुणगान कर रहे हैं, लेकिन तीन दावेदारों के मैदान में होने से कार्यकर्ताओं के मन में असमंजस की स्थिति है। कई कार्यकर्ता जो गुटबाजी में नहीं पड़ना चाहते, इसलिए वह सक्रिय नहीं हैं। उनका कहना है कि एक बार उम्मीदवार का एलान हो जाए, फिर प्रचार में शामिल होंगे। भाजपा में उम्मीदवार के नाम को लेकर जितनी उत्सुकता पार्टी के अंदर है, उतनी ही अन्य पार्टियों को भी है।
वहीं कांग्रेस से पवन बंसल, ‘आप’ के हरमोहन धवन और ‘कैप’ के अविनाश सिंह शर्मा ने अपने चुनाव अभियान को और तेज कर दिया है। नाम न छापने की शर्त पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि उम्मीदवार की घोषणा नहीं होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी है, वह पूरे मन से प्रचार में नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भले ही सभी भाजपा का प्रचार कर रहे हैं, लेकिन हर कार्यकर्ता की अपनी पसंद का एक नेता होता है और वह उसके लिए काफी मेहनत भी करता है। क्योंकि प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ, इसलिए पार्टी के कई कार्यकर्ता न खुलकर सामने आ रहे हैं और न ही जोर-शोर से प्रचार में शामिल हो रहे हैं। एक अन्य नेता ने कहा कि भले ही भाजपा के नाम पर रोजाना बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन कई बार कार्यकर्ता पूछ ही लेते हैं कि उम्मीदवार कौन होने वाला है।

तीनों दावेदारों का प्रचार जारी, घोषणा का इंतजार
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के तीनों दावेदार पिछले कई महीनों से पार्टी के प्रचार में लगे हुए हैं। एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन रोजाना चार से पांच स्थानों पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम कर रहे हैं। सांसद किरण खेर रोजाना शहरवासियों के साथ रूबरू विद किरण आदि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से मिल रहीं हैं। वहीं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी पार्टी के हर कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। हालांकि दावेदारों को भी एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा का इंतजार है। उसके बाद ही प्रचार जोर पकड़ सकेगा।
भाजपा में कमल का निशान ही उम्मीदवार है, सभी कार्यकर्ता उसी को जिताने के लिए लगे हैं। उम्मीदवार की घोषणा के लिए कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। भाजपा में उम्मीदवार कोई भी हो, जीत पक्की है।
- दिनेश कुमार, संगठन मंत्री, भाजपा