{"_id":"5cd53464bdec22071f56b8e0","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-haryana-pm-modi-rohtak-rally-against-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की खोपड़ी में अंहकार भरा है, कहती है- 1984 के सिख दंगे 'हुए तो हुए', क्या करें: पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की खोपड़ी में अंहकार भरा है, कहती है- 1984 के सिख दंगे 'हुए तो हुए', क्या करें: पीएम मोदी
Fri, 10 May 2019 03:11 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 10 May 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
भाषण देते हुए पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के लिए जीवन को कोई महत्व है। असंवेदनशील लोगों की पार्टी है, जिनकी खोपड़ी में अहंकार भरा हुआ है। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिन्होंने आज हरियाणा के रोहतक में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार करते हुए विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।
रोहतक-सोनीपत हाईवे पर स्थित पशु मेला ग्रांउड में रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि सवेरे कम ही लोग दिखे, लेकिन पीएम के आने तक काफी लोग उन्हें सुनने को रैली स्थल पर पहुंचे। रैली स्थल को भाजपा के झंडों से सजाया गया था। रैली स्थल और इसके आसपास कड़ी सुरक्षा की गई थी।
स्थानीय पुलिस के अलावा एसपीजी और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया था। रैली के लिए 5 हजार 500 वर्ग गज में तीन पंडाल बनाए गए थे। मुख्य पंडाल को दो सेक्टर में बांट कर 5-5 हजार कुर्सी लगाई गईं थीं। जबकि दोनों साइड वाले पंडाल में पांच-पांच हजार कुर्सी लगाई गई थी। रैली में पीएम मोदी के भाषण को लाइव दिखाने के लिए नौ स्क्रीन लगाई गई थी।

पगड़ी पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया गया
मेला ग्रांउड के पास बने हैलीपैड पर 12 बजकर 40 मिनट पर पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर ने लैंड किया। उनके साथ तीन हेलीकॉप्टर का काफिला आया है। वे करीब 12 45 पर मंच पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। पगड़ी पहनाकर उनका अभिवादन किया गया।
मंच पर हरियाणा के लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, रोहतक लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत के लोकसभा प्रत्याशी रमेश कौशिक, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, सह प्रभारी विश्वास सारंग और प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट मौजूद रहे।
वहीं मंच पर आते ही पीएम ने अपना भाषण शुरू कर दिया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। न केवल 1984 के दंगों पर खुलकर बोले, बल्कि अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। पीएम ने बिना नाम लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं पर कटाक्ष किए।

कांग्रेसियों के लिए जीवन की कोई कीमत नहीं है
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश जैसे चलाया है। उनका दिमाग कैसे काम करता है, यह सब देख चुके हैं। उनकी खोपड़ी में इतना अहंकार भरा हुआ है कि तीन ही शब्दों में सब कुछ समेट दिया। आज काला धन अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा बन गया। भ्रष्टचार बढ़ता चला गया। कांग्रेस या तो मलाई खाती रही, या तमाशा देखती रही।
देश पर सबसे ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील है, इसका प्रमाण है वो तीन शब्द हैं। कांग्रेस का अहंकार इन तीन शब्दों में समझ सकते हैं। कल कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक ने 84 के दंगों के बारे में कहा कि दंगे हुए तो हुए। ये नेता गांधी परिवार के सबसे करीबी हैं। कांग्रेस के राजदार हैं।
दिल्ली और देश भर में हजारों सिख मारे गए। उनकी दुकानें जला दी गईं। उनके घर फूंक दिए गए। दिल्ली से कई परिवारों को भागना पड़ा। अपना घर छोड़ना पड़ा। हर राज्य में सिखों को निशाना बनाया गया और नेतृत्व कांग्रेस ने किया। इस कत्लेआम पर कांग्रेस कह रही है, हुआ तो हुआ। कांग्रेस के लिए जीवन की कोई कीमत ही नहीं है।

कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद का झूठ फैलाया
पीएम ने कहा कि भाखड़ा नंगल डैम की सोच सर छोटूराम की थी। लेकिन उनको कभी इसका श्रेय नहीं दिया गया। अब तो कुछ लोग राजनीति के लिए, वोटों के लिए ऐसे महान शख्स का अपमान भी कर रहे हैं। कांग्रेस में एक ही परिवार का सम्मान किया गया, लेकिन बड़े नेताओं का मान नहीं रखा गया।
पानीपत में समझौता ब्लास्ट हुआ, लेकिन कांग्रेस ने उस कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को भगा दिया। देश में हिंदू आतंकवाद का झूठ फैलाया। ऐसी साजिश कांग्रेस ही रच सकती है। मामला कोर्ट में चल रहा है। हमारी सरकार आरोपियों को सजा दिलाकर रहेगी। कांग्रेस का पर्दाफाश करके रहेगी।
कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार ही संस्कार है। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा संस्कार ने रेवड़ी बांटना बंद किया है। रोहतक और गोहाना की रेवड़ी बहुत मशहूर है। मैं जब यहां था तो मैंने भी खूब खाई थी, लेकिन यहां कांग्रेस के शासन में नौकरियों की रेवड़ी खूब बांटी गई।

आज भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। हरियाणा की धरती ने मुझे पाला है। इस धरती ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। तभी तो आज भारत की अर्थव्यस्था दुनिया के छठे नंबर पर है। सबसे तेज मोबाइल फोन और ट्रेन भारत में ही बन रही है। भारत के पास स्पेस में भी सर्जिकल स्टाइक की क्षमता है।
कांग्रेस नेताओं को अपने सिवा कुछ नहीं दिखता। देश की जनता कड़ी धूप में भी रैली में मौजूद है। मैं इस त्याग को व्यर्थ नहीं जाने नहीं दूंगा। देश को मैंने पांच साल में नीचा नहीं देखने दिया। मेरी मेहनत, इमानदारी और लोगों का आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है। इसी की बदलौत में बेहतर काम कर रहा हूं। आज भारत काफी मजबूत और सशक्त बन चुका है। हम आज दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आगे भी अगर हम पर हमला हुआ तो हम उससे दोगुनी शक्ति से जवाब देंगे।
उन्होंने हरियाणा के खेल, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में योगदान की चर्चा भी की। आज विश्व में एक मजबूत आर्थिक क्षेत्र के रूप में भारत तेजी से विकास कर रहा है। हम पहले भारत 11वें स्थान पर था, लेकिन अब वह छठे नंबर पर है। हम अब पांचवें स्थान पर दस्तक दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल में भारत ने थल, जल और नभ में प्रगति की है।