फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lok sabha elections 2019 bjp gave ticket to brijendra singh from hisar

पिता के बाद अब बेटे पर हिसार जीतने की जिम्मेदारी, भाजपा ने बृजेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा

Sun, 14 Apr 2019 07:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Apr 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 bjp gave ticket to brijendra singh from hisar
बृजेंद्र सिंह - फोटो : twitter

हिसार में पहली बार कमल खिलाने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को हिसार लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उचाना हलका हिसार लोकसभा में आता है। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी हिसार से सांसद रह चुके हैं। 1984 में ओमप्रकाश चौटाला (लोकदल) को हराकर वह कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे। बृजेंद्र सिंह के राजनीति में आने के कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे। अब भाजपा की ओर से हिसार से उम्मीदवार बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पार्टी में मजबूत पकड़ को भी साबित किया है। 

विज्ञापन

 
बृजेंद्र सिंह ने आईएएस परीक्षा में ऑल इंडिया में नौवां स्थान प्राप्त किया था। 26 साल की उम्र में आईएएस बनने के बाद पहली ज्वाइनिंग नारनौल एसडीएम के तौर पर हुई थी। सिरसा एडीसी पद पर रहे। पंचकूला, फरीदाबाद, चंडीगढ़ में डीसी रहे। हुडा के एडमिनिस्ट्रेटर भी रहे और अब हैफेड के एमडी हैं। बृजेंद्र हरियाणा कैडर 1998 के आईएएस हैं। दिल्ली में पढ़ाई करने वाले बृजेंद्र सिंह का जन्म 13 मई 1972 को हुआ था। चार साल दादी के पास रोहतक में, छठी से आठवीं तक चंडीगढ़, नौवीं से बारहवीं तक दिल्ली के 12 खंभा रोड पर मॉडर्न स्कूल, एमए हिस्ट्री जेएनयू दिल्ली से की। बृजेंद्र सिंह ने बीए ऑनर्स (हिस्ट्री) एसटी. स्टीफन कॉलेज दिल्ली से की। इस कॉलेज से सर छोटूराम एवं बृजेंद्र सिंह के दादा नेकी राम ने भी शिक्षा ग्रहण की थी। बृजेंद्र सिंह का कार्यकाल 2032 तक था। अब वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अपनी राजनीति पारी की शुरूआत भाजपा से करेंगे। 
विज्ञापन


पत्नी एचडीएफसी बैंक में अधिकारी
बृजेंद्र सिंह की पत्नी जसमीत सिंह एचडीएफसी बैंक चंडीगढ़ में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बेटा समरवीर आठवीं कक्षा का छात्र है, तो बेटी कुदरत सिंह 12वीं कक्षा की छात्रा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed